- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- 29 जून से 127 विद्यार्थियों की...
नागपुर विश्वविद्यालय: 29 जून से 127 विद्यार्थियों की विशेष परीक्षा, खिलाड़ियों और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सुविधा

Nagpur News. राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय की ओर से खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने वाले 127 विद्यार्थियों के लिए विशेष परीक्षा 29 जून से 13 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा काटोल रोड स्थित अण्णासाहेब गुंडेवार महाविद्यालय में प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
विश्वविद्यालय के कई विद्यार्थी राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और करियर कट्टा जैसी गतिविधियों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने के कारण नियमित परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सके थे। ऐसे विद्यार्थियों को अवसर देने के लिए महाराष्ट्र विश्वविद्यालय अधिनियम, 2016 की धारा 56(1)(i) के तहत विशेष परीक्षा आयोजित की जा रही है।
विद्यार्थी विकास विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के आधार पर पूरक परीक्षा 2025 और ग्रीष्मकालीन परीक्षा 2026 से संबंधित विद्यार्थियों की परीक्षा निर्देश क्रमांक 22/2020 के प्रावधानों के अनुसार होगी।
यह भी पढ़े -उपराजधानी के नए पुलिस आयुक्त होंगे विश्वास नांगरे पाटील, डॉ. रवींद्रकुमार सिंगल का तबादला
विशेष परीक्षा के लिए विद्यार्थी विकास विभाग ने पात्र विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए थे। प्राप्त आवेदनों के आधार पर 127 विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल किया गया है। यह जानकारी परीक्षा एवं मूल्यांकन मंडल के प्रभारी संचालक मोतीराम तडस ने दी।
Created On :   24 Jun 2026 7:20 PM IST













