खुले वाल्व से नुकसान: सीएनजी पंप में लीकेज होने से इलाके में मचा हड़कंप, कोई हादसा नहीं

सीएनजी पंप में लीकेज होने से इलाके में मचा हड़कंप, कोई हादसा नहीं
  • अचानक सीएनजी पंप में लीकेज होने से खलबली मच गई
  • सक्करदरा अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने तत्काल पहुंच कर पंप के लीकेज की खोज की

Nagpur News. मंगलवार की देर रात नरसाला रोड पर अचानक सीएनजी पंप में लीकेज होने से खलबली मच गई। ऐहतियात के तौर पर तत्काल पंप परिसर को खाली कराया गया। मनपा के सक्करदरा अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने तत्काल पहुंच कर पंप के लीकेज की खोज की। इसके बाद सीएनजी टैंक के खुले हुए कॉक को बंद किया। इस घटना में करीब 25 सिलेंडर से रिसाव होने से सीएनजी पंप संचालक को नुकसान हुआ है।

क्या है मामला

मंगलवार की देर रात करीब 10 बजे मौदा से सीएनजी लेकर टैंकर आपूर्ति के लिए नरसाला राेड में दिघोरी स्थित सीएनजी पंप में पहुंचा था। इस दौरान पंप की टैंक को गैस स्टोर करने के लिए टैंकर से जोड़ा गया। टैंक में गैस की आपूर्ति होने के बाद टैंकर के ड्राइवर ने बगैर पाइप को निकाले निकल गया। जिसके चलते सीएनजी पंप के टैंक का पाइप टूटने के साथ ही वाल्व खुला रह गया। काफी देर तक खुले वाल्व से गैस लीकेज होती रही, ऐसे में परिसर में बदबू होने पर तत्काल मनपा के कंट्रोल रूम को जानकारी दी गई। मनपा के सक्करदरा अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने तत्क्ाल पहुंचकर पूरे इलाके को खाली किया। इसके बाद सीएनजी गैस लीकेज की खोज आरंभ की।

खुले वाल्व से नुकसान

सीएनजी पंप के संचालक किशोर दवाड़े और मैनेजर कुणाल लटारे की सूचना पर अग्निशमन दल से सुरक्षा घेरा बनाया गया। इसके बाद खोजबीन में पंप के मुख्य टैंक के पाइप के टूटने और वाल्व खुला नजर आया। वाल्व को तत्काल बंद कर दिया गया। इस बीच करीब 1 घंटे तक लीकेज के चलते 25 से अधिक सिलेंडर से गैस का रिसाव हो गया। इस रिसाव की जानकारी परिसर में फैलते ही खलबली मच गई। हालांकि गैस रिसाव से इलाके में कोई भी परेशानी नहीं हुई।

Created On :   24 Jun 2026 6:29 PM IST

Tags

Next Story