- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- विश्व सभ्यता के दूत बने डॉ. हेडा,...
Nagpur News: विश्व सभ्यता के दूत बने डॉ. हेडा, वर्ल्ड सिविलिटी आइकॉन सम्मान पर किया गया अभिनंदन

Nagpur News कॉमनवेल्थ एसोसिएशन फॉर हेल्थ एंड डिसएबिलिटी (Comhad International) की ओर से लुकेन्या विश्वविद्यालय, नैरोबी (केन्या) के कुलाधिपति डॉ. प्रकाश एम. हेडा के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। हाल ही में अमेरिका स्थित अंतरराष्ट्रीय संस्था iChange Nations ने एचआरएम किंग क्लाइड रिवर्स के नेतृत्व में डॉ. हेडा को प्रतिष्ठित ‘वर्ल्ड सिविलिटी आइकॉन’ सम्मान से अलंकृत किया है। यह सम्मान उनके व्यावसायिक योगदान, मानवतावादी सेवाओं, दूरदर्शी नेतृत्व तथा विश्व स्तर पर शांति, सभ्यता और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के लिए किए गए प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ उदय बोधनकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए Comhad International के कार्यकारी निदेशक डॉ. उदय बोधनकर ने Gapio, Baplpo और Comhad द्वारा नैरोबी में आयोजित मध्यावधि सम्मेलन के दौरान डॉ. हेडा एवं उनके परिवार द्वारा दिए गए आत्मीय आतिथ्य का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि डॉ. हेडा को मिला यह वैश्विक सम्मान भारतीय चिकित्सा जगत और अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य समुदाय के लिए गौरव का विषय है।
समारोह में डॉ. प्राजक्ता कडुसकर, डॉ. जया शिवलकर, डॉ. सुनील खापर्डे, डॉ. अल्पना मुले, डॉ. प्रकाश उके, डॉ. सुधीर मंगरुळकर, प्रशांत शिवलकर, डॉ. विजय ढोटे, डॉ. संजय पाखमोडे, डॉ. योगेश पापडे तथा डॉ. मदन वराडे सहित चिकित्सा क्षेत्र के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
अभिनंदन के उत्तर में डॉ. प्रकाश हेडा ने सम्मान के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे वैश्विक स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, मानवीय मूल्यों और समाजसेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम का समापन Comhad International की मानद महासचिव डॉ. प्राजक्ता कडुसकर के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। इसके बाद सदस्यों के बीच सौहार्दपूर्ण संवाद एवं परिचय का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
Created On :   23 Jun 2026 3:46 PM IST















