26 जून से झमाझम !: जिले में मानसून की आमद जल्द - बुआई के इंतजार में बैठे किसानों की उम्मीदें बढ़ीं

जिले में मानसून की आमद जल्द - बुआई के इंतजार में बैठे किसानों की उम्मीदें बढ़ीं
  • हल्की बारिश में ही जलजमाव
  • तापमान में भारी गिरावट
  • 3 दिन में इसके जिले में पहुंचने की संभावना

Nagpur News. मानसून ने मंगलवार को विदर्भ के आधे हिस्से में दस्तक दी। 3 दिन में इसके जिले में पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार नागपुर समेत अमरावती, अकोला, गोंदिया, भंडारा व बुलढाणा में 26 जून तक मानसून पहुंचने की पूरी उम्मीद है।

गर्मी कम, उमस बरकरार

मंगलवार शाम तक उमस सताती रही। शाम को तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम का मिजाज ठंडा हुआ और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, यह प्री-मानसून है। पश्चिम से नमी वाली हवा आने से गर्मी का असर कम हुआ है। हालांकि दोपहर में उमस परेशान कर रही है। 25 एमएम से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। बुआई के इंतजार में बैठे जिले के किसानों का इंतजार खत्म होने की कगार पर है। जिले में मानसून दस्तक देने के बाद किसान बुआई कर सकते हैं।

तापमान में भारी गिरावट

मंगलवार को नागपुर में अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री से ज्यादा की कमी दर्ज की गई। मंगलवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को तेज हवा के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।

हल्की बारिश में ही जलजमाव

मंगलवार शाम को हुई झमाझम बारिश के बाद सड़कों पर कई जगह जलजमाव की स्थिति नजर आई। लोहा पुल के नीचे बरसाती पानी जमा हो गया। शाम को आफिस से छुटे कर्मचारी बारिश में भीग गए।

Created On :   24 Jun 2026 7:58 PM IST

Tags

Next Story