सावधान!: अगले कुछ घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज हवाओं और हल्की बारिश की चेतावनी

अगले कुछ घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज हवाओं और हल्की बारिश की चेतावनी
  • तेज हवाओं और हल्की बारिश की चेतावनी
  • अगले तीन घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट

Nagpur News. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय मौसम केंद्र, नागपुर ने बुधवार शाम 7:30 बजे जारी नाउकास्ट चेतावनी में जिले के लिए अगले तीन घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। विभाग के अनुसार जिले के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी, बिजली गिरने तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।मौसम विभाग ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है। वाहन चालकों से भी सतर्कता बरतने को कहा गया है।


यह भी पढ़े -वेकोलि को लगा 32 करोड़ रुपए का चूना, उच्च श्रेणी के कोयले को निम्न दर्जे का बताया

आईएमडी, क्षेत्रीय मौसम केंद्र की इन तीन प्रमुख बातों का रखें ध्यान

  • अगले तीन घंटे के लिए नागपुर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी।
  • 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना।
  • गरज-चमक, बिजली गिरने और हल्की बारिश की चेतावनी।


Created On :   24 Jun 2026 9:08 PM IST

Tags

Next Story