Panna News: पन्ना पुलिस ने अपहरण व फिरौती कांड का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

पन्ना पुलिस ने अपहरण व फिरौती कांड का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र में कपड़ा व्यापारी के पुत्र के अपहरण एवं फिरौती मामले का पुलिस ने खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 27 जून को व्यापारी राजेश कुमार डेंगरे के 19 वर्षीय पुत्र अंशुल उर्फ कान्हा का अपहरण कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी।

Panna News: पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र में कपड़ा व्यापारी के पुत्र के अपहरण एवं फिरौती मामले का पुलिस ने खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 27 जून को व्यापारी राजेश कुमार डेंगरे के 19 वर्षीय पुत्र अंशुल उर्फ कान्हा का अपहरण कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी।

पुलिस ने पहले युवक को सकुशल बरामद किया और अब तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल, दो देशी कट्टे, एक जिंदा कारतूस और दो मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि युवक के सोशल मीडिया पर महंगे मोबाइल और आलीशान जीवनशैली के प्रदर्शन से प्रेरित होकर अपहरण की साजिश रची गई थी।

परिजनों द्वारा भेजी गई 1.48 लाख रुपये की फिरौती की राशि पुलिस ने एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से आरोपी के खाते में होल्ड करा दी। यह राशि न्यायालय के आदेश के बाद फरियादी को वापस दिलाई जाएगी। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में उप जेल पवई भेज दिया गया। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन में पवई पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने की।


Created On :   4 July 2026 5:35 PM IST

Tags

Next Story