Panna News: दोस्तों के साथ पिता की बंदूक लेकर सतना से पन्ना पहुंचे नाबालिग से जब्त हुई बंदूक

दोस्तों के साथ पिता की बंदूक लेकर सतना से पन्ना पहुंचे नाबालिग से जब्त हुई बंदूक
पन्ना टाईगर रिजर्व अंर्तगत मड़ला घाटी से गुजरे राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चौड़ी मोड़ सडक़ किनारे एक चार पहिया वाहन से अपने दोस्तो के साथ अवैध रूप से बंदूक के साथ खड़े मिले एक नाबालिक किशोर बालक से बंदूक जब्त कर करते हुए पुलिस द्वारा आम्र्स एक्ट की धारा २५/२७ के तहत प्रकरण दर्ज कार्यवाही की गई ।

Panna News: पन्ना टाईगर रिजर्व अंर्तगत मड़ला घाटी से गुजरे राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चौड़ी मोड़ सडक़ किनारे एक चार पहिया वाहन से अपने दोस्तो के साथ अवैध रूप से बंदूक के साथ खड़े मिले एक नाबालिक किशोर बालक से बंदूक जब्त कर करते हुए पुलिस द्वारा आम्र्स एक्ट की धारा २५/२७ के तहत प्रकरण दर्ज कार्यवाही की गई । आरोपी नाबालिक किशोर सतना जिले का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस जांच में नाबालिग किशोर से जब्त की गई बंदूक उसके पिता की लाईसेंसी बंदूक बताई जा रही है। थाना प्रभारी मड़ला बखत सिंह ने बताया की वन परिक्षेत्र अधिकारी मड़ला पन्ना टाईगर रिजर्व द्वारा घटना क्रम को लेकर लिखित पत्र के माध्यम से जानकारी दी गई कि दिनांक ०२ जुलाई को पन्ना टाईगर रिजर्व में वन परिक्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक -३९ स्थित चौड़ी मोड़ सडक़ किनारे एक चार पहिया वाहन खड़ा था सडक़ किनारे खड़े वाहन के पास ०५ लडक़े एव ०१ लडक़ी खड़ी थी

जिनमें से एक नाबालिग बंदूक लिये खड़ा हुआ था पूछताछ कि ए जाने पर नाबालिग द्वारा अपना नाम और पता बताया साथ ही परिचय पत्र के रूप में आधार कार्ड उपलब्ध कराया गया जिससे किशोर बालक की आयु आधार कार्ड अनुसार १६ वर्ष ०८ माह १७ दिन पाई गई। सबंधित नाबालिग किशोर बालक के पास बंदूक का वैध लाईसेंस नहीं पाया गया जिसके बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा बंदूक सहित नाबालिग के संबंध में पुलिस को जानकारी दी और घटनाक्रम का एक लिखित पत्र भी कार्यवाही हेतु सौपा गया। जिसके बाद पुलिस द्वारा नाबालिग से मिली बंदूक को विधिवत जब्त किया गया तथा आरोपी नाबालिक के विरूद्ध आम्र्स एक्ट की धारा २५/२७ के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। थाना प्रभारी ने बताया की प्रकरण की विवेचना की जा रही है। सूचना पर नाबालिग किशोर के पिता भी पहुचे थे जिनसे जब्त की गई बंदूक के संबंध में यह जानकारी आई की जब्त बंदूक आरोपी नाबालिग के पिता की लाईसेंसी बंदूक है थाना प्रभारी द्वारा बताया गया है कि आरोपी नाबालिग किशोर बालक को नोटिस देकर छोड़ दिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

रील बनाने का शौक पूरा करने के लिए बंदूक लेकर पहुचा था नाबालिग

पिता की बंदूक लेकर दोस्तो के साथ घूमने आया नाबालिग सतना जिले का निवासी है उसके साथी भी सतना जिले के रहने वाले बताये जा रहे है मामले की पुलिस जांच कर रही है चार्चाओं के अनुसार नाबालिग बंदूक के साथ अपनी रील बनाने का शौक पूरा करने के लिए पिता की बंदूक लेकर आ गया था।

Created On :   4 July 2026 3:11 PM IST

Tags

Next Story