- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- जरवाही सोन नदी पुल के पास सड़क...
Shahdol News: जरवाही सोन नदी पुल के पास सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Shahdol News: जिले के बुढार थाना क्षेत्र में जरवाही सोन नदी पुल के पास शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक नगर परिषद बकहो के वार्ड क्रमांक 6 का रहने वाला था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह किसी निजी काम से निकला था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़े -मध्यप्रदेश में देर रात 9 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, प्रियंका शुक्ला बनी शाजापुर की SP, संजय कुमार शहडोल में हुए पदस्थ, देखें पूरी लिस्ट
घटना की सूचना मिलते ही बुढार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढार भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
Created On :   4 July 2026 4:59 PM IST













