Shahdol News: अस्पताल में प्रसव के दौरान तीन माह में तीन महिलाओं की मौत से हड़कंप

अस्पताल में प्रसव के दौरान तीन माह में तीन महिलाओं की मौत से हड़कंप
गुरुवार को इन मामलों की विस्तृत समीक्षा के दौरान सीएमएचओ डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि इन मौतों के मामले में सूक्ष्म जांच करें।

डिजिटल डेस्क,शहडोल। जिले के सरकारी अस्पतालों में प्रसव के दौरान तीन माह में तीन महिलाओं की मौत से हड़कंप मच गया है। गुरुवार को इन मामलों की विस्तृत समीक्षा के दौरान सीएमएचओ डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि इन मौतों के मामले में सूक्ष्म जांच करें। यह भी पता लगाया जाए कि आखिर मौतों के कारण क्या थे, और अगर किसी की लापरवाही थी तो उसकी जवाबदेही तय कर कार्रवाई भी की जाए।

Created On :   3 July 2026 12:20 PM IST

Tags

Next Story