- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- सुस्त रफ्तार और मनमानी से परेशान...
नगर पालिका के ये कैसे ठेकेदार: सुस्त रफ्तार और मनमानी से परेशान नागरिक

डिजिटल डेस्क,शहडोल। आईजी बंगला से पुरानी नगर पालिका तक लगभग 1350 मीटर सडक़ निर्माण का काम ठेकेदार जय माता दी कंस्ट्रक्शन ने 22 सितंबर 2025 से प्रारंभ किया पर 10 माह में काम पूरा नहीं हुआ। इसका परिणाम गुरूवार को ही सामने आया। बारिश के बाद जिला पंचायत सीइओ के बंगले के सामने गड्ढे में फंसने से कई कार के चेंबर टूट गए।
दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हुए और कीचड़ के कारण पैदल चलने में भी नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ठेकेदार की लापरवाही सीएमओ निशांत ठाकुर का कहना है कि जल्द निर्माण के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।
वहीं ठेकेदार फर्म जय माता दी कंस्ट्रक्शन का काम देखने वाले बताते हैं कि जिला पंचायत सीइओ बंगला के सामने सीवरेज ठेकेदार के कारण बड़े गड्ढे हुए जिससे नागरिकों को परेशानी हुई।
जिम्मेदार सिर्फ बातें करते हैं
गुरुवार शाम कार फंसने से परेशान प्रफुल्ल साहू ने बताया कि नगर पालिका के जिम्मेदार सिर्फ बातें करते हैं, इन्हे आम नागरिकों की परेशानी से काई सरोकार नहीं है। 20 मीटर में दो बार कार फंसी और चेंबर टूट गया। इसकी भरपाई अब कौन करेगा।
रास्ते से आए दिन गुजरने वाले बड़े अधिकारी
कमिश्नर सुरभि गुप्ता
जिला पंचायत सीइओ आईएएस शिवम प्रजापति
काम जल्दी होना इसलिए जरूरी
गायत्री मंदिर के पास कई डॉक्टरों की क्लीनिक है। यहां मरीजों का प्रतिदिन बड़ी संख्या में आना-जाना होता है। यहां सडक़ खस्ताहाल होने से मरीज व परिजनों की परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती है।
Created On :   3 July 2026 12:14 PM IST












