- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- भुंईबांध हायर सेकेंडरी स्कूल के...
Shahdol News: भुंईबांध हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य कक्षा में पी रहे थे शराब

डिजिटल डेस्क,शहडोल। जिला मुख्यालय से लगे भुंईबांध हायर सेकेंडरी के प्राचार्य कक्ष में शराब सेवन का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसमें विद्यालय के कई शिक्षक शराब का सेवन करते हुए नजर आ रहे हैं (दैनिक भास्कर इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है)
इधर, जनजातीय कार्य विभाग के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) जेपी यादव ने पूरे मामले की जांच करवाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सोलश मीडिया वायरल वीडियो की जानकारी मिली। चूकि उसी दिन भोपाल जाना पड़ गया। अब लौटकर सोमवार को जांच करवाएंगे।
उन्होंने बताया कि वीडियो के होली के समय का बताया जा रहा है। स्थिति जांच के बाद स्पष्ट होगी। इस बीच वायरल वीडियो को लेकर लोगों ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में ऐसा कृत्य उचित नहीं है। मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।
Created On :   3 July 2026 12:37 PM IST












