- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- सड़क के लिए निर्माण टूटने का विरोध...
Shahdol News: सड़क के लिए निर्माण टूटने का विरोध करने वाले सीमांकन की मांग पर बैकफुट पर आए

डिजिटल डेस्क,शहडोल। इंदिरा चौक से बसस्टैंड के बीच नगर पालिका द्वारा प्रस्तावित 17 मीटर मॉडल रोड निर्माण के लिए 28 जून को निर्माण तोड़ने के बाद का विरोध बुधवार को शांत हो गया। यहां नगर पालिका अमले ने सडक़ से मलबा हटाने का काम किया।
इस बीच 29 जून को सडक़ निर्माण के लिए चिन्हांकन पर सवाल उठाते हुए सीमांकन की मांग करने वाले भाजपा के पूर्व पदाधिकारी व कार्यकर्ता बुधवार को बैकफुट पर नजर आए।
क्योंकि मांग के बाद कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने सीमांकन के निर्देश दिए तो मंगलवार को कई लोगों के घर व दुकान सडक़ व सरकारी जमीन के दायरे में आने लगे। इससे प्रभावित लोगों ने विरोध किया और सीमांकन नहीं होने दिया।
17 मीटर के दायरे में आने वाले सभी निर्माण टूट रहे : नपाध्यक्ष
नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने दैनिक भास्कर को बताया कि मॉडल रोड निर्माण के लिए 17 मीटर दायरे में आने वाले सभी निर्माण को लोग स्वयं ही तोड़ रहे हैं। कुछ लोगों ने पत्र देकर स्वयं निर्माण तोड़ने की मोहलत मांगी है। निर्धारित अवधि तक नहीं टूटने वाले निर्माण को तोड़ा जाएगा।
घायल की सहायता को सामने आया व्यापारी संघ
रविवार को नगर पालिका की कार्रवाई में घायल हुए सीताराम गुप्ता का इलाज रायपुर में चल रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर सीताराम के इलाज में लाखों रूपए का खर्च आने के बाद मदद के लिए जिला व्यापारी संघ पदाधिकारी आगे आए हैं। साथ ही नगर पालिका प्रशासन व शहर के लोगों से भी मदद करने की बात कही जा रही है।
Created On :   2 July 2026 1:20 PM IST












