Shahdol News: अधिकारी नहीं आए तो कांग्रेसियों ने श्वान को सौंप दिया ज्ञापन

अधिकारी नहीं आए तो कांग्रेसियों ने श्वान को सौंप दिया ज्ञापन
नगर परिषद में भ्रष्टाचार को लेकर किया प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क,शहडोल। जिले के ब्योहारी में नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया, जब ज्ञापन लेने कोई सक्षम अधिकारी नहीं पहुंचा, तो नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक आवारा कुत्ते को प्रतीकात्मक रूप से ज्ञापन सौंपकर प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी द्वारा नगर परिषद क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और कथित भ्रष्टाचार सहित 13 सूत्रीय मांगों को लेकर आमसभा और विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था।

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता ज्ञापन प्रशासन को सौंपने नगर परिषद पहुंचे, लेकिन काफी देर इंतजार के बावजूद न तो तहसीलदार और न ही कोई अन्य सक्षम अधिकारी ज्ञापन लेने मौके पर पहुंचे।

इससे आक्रोशित कांग्रेसियों ने नगर परिषद गेट के सामने सड़क पर धरना शुरू कर जमकर नारेबाजी की। काफी इंतजार के बाद जब कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा तो एक आवारा कुत्ते को प्रतीकात्मक रूप से ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया।

Created On :   19 Jun 2026 1:52 PM IST

Tags

Next Story