- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- शहडोल जिले अंतर्गत गांव के खेत में...
Shahdol News: शहडोल जिले अंतर्गत गांव के खेत में मवेशी चरा रहे एक किसान पर भालू ने किया हमला

डिजिटल डेस्क,शहडोल। शहडोल जिले के खनौधी वन परिक्षेत्र के मुर्गा महरोई गांव में खेत में मवेशी चरा रहे एक किसान पर भालू ने हमला कर दिया, घटना में किसान की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार महरोई निवासी 52 वर्षीय किसान गुरुवार को घर से मवेशी चराने निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा, परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद शुक्रवार सुबह उसका शव खेत में मिला।
शव पर मिले चोट के निशानों के आधार पर प्रारंभिक तौर पर भालू के हमले से मौत की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमॉर्टम और वन विभाग की जांच रिपोर्ट के बाद मौत के कारण की पुष्टि होगी।
Created On :   3 July 2026 4:07 PM IST
Next Story












