- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मंडला
- /
- ट्रक से डीजल चोरी का फरार आरोपी...
Mandla News: ट्रक से डीजल चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार, 72 लीटर चोरी का डीजल बरामद

Mandla News: नैनपुर पुलिस ने ट्रक से डीजल चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 72 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 26 जून को छिंदवाड़ा जिले के उमरानाला निवासी ट्रक चालक शेख शरीफ कुरैशी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 21 जून की रात वह गेहूं लेकर ट्रक से नैनपुर आया था। निवारी क्षेत्र में ट्रक खड़ा कर विश्राम करने के बाद अगले दिन देखा तो ट्रक की टंकी से करीब 150 लीटर डीजल चोरी हो चुका था।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं दूसरे फरार आरोपी अखिलेश राजपूत (33), निवासी ग्राम सालीवाड़ा, थाना नैनपुर को 3 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसके कब्जे से 72 लीटर चोरी का डीजल बरामद कर जब्त किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा तथा एसडीओपी नैनपुर मनीष राज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मंशाराम वगेन के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उप निरीक्षक दीपक बघेल, प्रधान आरक्षक राजेश उईके तथा आरक्षक नवीन, ओमप्रकाश और रंजीत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Created On :   4 July 2026 4:14 PM IST














