Mandla News: मुर्गाटोला डैम में मछली पकड़ने गया युवक डूबा, दूसरे दिन भी तलाश जारी

मुर्गाटोला डैम में मछली पकड़ने गया युवक डूबा, दूसरे दिन भी तलाश जारी
सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और युवक की तलाश शुरू की गई।

डिजिटल डेस्क,मंडला। बम्हनी थाना क्षेत्र के मुर्गाटोला डैम में गुरुवार को मछली पकड़ने गया एक युवक डैम में डूब गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल बम्हनी पुलिस और एसडीईआरएफ (SDERF) टीम को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और युवक की तलाश शुरू की गई। शुक्रवार सुबह भी बचाव दल द्वारा डैम में सर्च ऑपरेशन जारी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका है।

घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। युवक की पहचान और डूबने के कारणों को लेकर पुलिस आवश्यक जांच कर रही है।

Created On :   3 July 2026 2:43 PM IST

Tags

Next Story