- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मंडला
- /
- 25 फीट खाई में गिरा ऑटो, एक दर्जन...
मंडला न्यूज: 25 फीट खाई में गिरा ऑटो, एक दर्जन श्रद्धालु घायल

डिजिटल डेस्क मंडला।
निवास थाना क्षेत्र के बसगढ़ी में सड़क हादसा हो गया है। यहां नर्मदा स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं से भरा ऑटो घाट ेमं अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे एक दर्जन श्रद्धालु घायल हुए हैं। इन्हें उपचार के लिए निवास सीएचसी लाया गया। जहां से चार की गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इस घटना की सूचना निवास पुलिस को दी गई। पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक कालपी के ग्राम डुंगरिया से श्रद्धालु ऑटो में सवार होकर नर्मदा स्नान के लिए जा बसगढ़ी आए थे। यहां घाट के पास ऑटो के ब्रेक फेल हो गए। ऑटो चालक घाट में ऑटो संभाल नहीं पाया और अनियंत्रित होकर 25 फीट गहरी खाई में जा समाया। इस हादसे के बाद अफरा-तफरी हो गई। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस घटना की सूचना स्थानीय नागरिकों के द्वारा पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दी। वहीं घायलों को खाई से निकाला गया और एम्बुलेंस की मदद से निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। इस हादसे में एक दर्जन श्रद्धालु घायल हुए हैं। निवास बीएमओ डॉक्टर विजय पेगवार ने बताया कि हादसे में चार की हालत गंभीर देखते हुए जबलपुर मेडिकल रेफर कर दिया हैं, वहीं 12 अन्य घायलों का इलाज निवास सीएचसी में चल रहा है। इस घटना की सूचना निवास पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
यह हुए घायल-
ऑटो में 16 श्रद्धालु सवार थे, जिसमें कलिया बाई मरकाम पति दयाराम 57 वर्ष निवासी डुंगरिया, अंजली मरकाम पिता दयाराम मरकाम 22 वर्ष निवासी डुंगरिया, सोना बाई उइके पति कमल 58 वर्ष निवासी दशरथपुर, छीता बाई पति हरि सिंह मरकाम 46 वर्ष निवासी डुंगरिया, नामान्ति बाई पिता राम सिंह 18 वर्ष निवासी डुंगरिया, कविता मरावी पति विजय 28 वर्ष निवासी डुंगरिया, दसिया बाई पति गोविंद सिंह 50 वर्ष निवासी खरखरा, शकुंतला मार्को पति राजेश मार्को 35 वर्ष निवासी खरखरा, यश मार्को पिता राजेश आठ वर्ष, हर्षिता मार्को पिता राजेश मार्को 10 वर्ष, तेजस मार्को पिता राजेश मार्को 12 वर्ष, सुखना वरकड़े पिता सुन्दर सिंह 45 वर्ष निवासी डुंगरिया, सिद्धार्थ मरावी पिता विजय मरावी पांच वर्ष, चालक विजय मरावी पिता काशी राम 35 वर्ष निवासी डुंगरिया, सूर्यान पिता विजय एक वर्ष निवासी डुंगरिया घायल हुए हैं, जिसमें छीता बाई, कलिया बाई, चालक विजय मरावी, सिद्धार्थ मरावी को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
Created On :   11 Oct 2026 4:12 PM IST












