- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मंडला
- /
- पिकअप वाहन में लोड 6 मवेशी बरामद
सलवाह न्यूज: पिकअप वाहन में लोड 6 मवेशी बरामद

डिजिटल डेस्क सलवाह। घुघरी थाना अंतर्गत सलवाह चौकी क्षेत्र के कचनारी में अवैध रूप से मवेशियों के परिवहन और पशु क्रूरता के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। यहां पिकअप वाहन में ठूंस-ठूंस कर लोड किए गए 6 मवेशी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने वाहन को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ पशु कू्ररता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक सलवाह क्षेत्र में अवैध रूप से हो रही मवेशी तस्करी और पशु कू्ररता के खिलाफ सलवाह पुलिस ने एक बार फिर कड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। ग्राम कचनारी में देर रात दबिश देकर पुलिस ने कू्ररतापूर्वक ठूंस-ठूंसकर लोड किए गए 6 मवेशियों (पड़ा) को बरामद कर पिकअप वाहन जब्त कर लिया है। एक सप्ताह के अंदर सलवाह पुलिस की यह दूसरी कार्रवाई से मवेशी तस्करों में हड़कंप मच गया है। सलवाह चौकी पुलिस को देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कचनारी में कुछ बाहरी लोग 6 मवेशी (पड़ा) को रस्सी से बांधकर रखे हुए हैं और उन्हें अवैध रूप से परिवहन करने के लिए वाहन बुला रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सलवाह चौकी प्रभारी ने तत्काल पुलिस टीम का गठन किया और बिना समय गंवाए ग्राम कचनारी में घेराबंदी की। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो तस्कर पिकअप वाहन में मवेशियों को बेहद क्रूरता पूर्वक लोड कर रहे थे। पुलिस को अचानक सामने देख पिकअप चालक और उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। हालांकि पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर मौके से एक आरोपी को धर दबोचा। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पशु कू्ररता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Created On :   29 Sept 2026 4:32 PM IST










