mandla news: मंडला में खतरे के निशान के ऊपर बही नर्मदा

मंडला में खतरे के निशान के ऊपर बही नर्मदा
24 घंटे में 84.5 मिमी यानी 3.33 इंच बारिश दर्ज

डिजिटल न्यूज़ मंडला

मंडला जिले में पिछले 24 घंटे में 84.5 मिमी यानी 3.33 इंच बारिश हुई है, सबसे ज्यादा बारिश बिछिया में 141.4 मिमी यानी 5.56 इंच बारिश बिछिया में दर्ज की गई है। लगातार हुई बारिश के चलते नर्मदा उफान पर है। नर्मदा का जलस्तर समुद्र तल से 437.96 मीटर रहा, जबकि डेंजर लेवल 437.80 मीटर है। नर्मदा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। वहीं बंंजर, बुढनेर, हालोन, मटियारी समेत नर्मदा की सभी सहायक नदियां उफान पर है, जिससे मंडला-रामनगर मार्ग, मंडला-मोचा मार्ग, घुघरी-सलवाह मार्ग, घुघरी-चाबी बंद रहे हैं।

Created On :   26 Sept 2026 1:34 PM IST

Tags

Next Story