- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मंडला
- /
- शॉर्ट सर्किट से वेन में लगी आग, मचा...
Mandla news: शॉर्ट सर्किट से वेन में लगी आग, मचा हड़कंप

डिजिटल न्यूज़ मंडला
गुरूवार को सुबह महाराजपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास चलती वेन में आग लग गई, जिससे वेन जल गई है। इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची महाराजपुर पुलिस ने सूझबूझ से आग पर काबू पाया।
पुलिस के मुताबिक अक्षय पटेल वाहन मैकेनिक की दुकान रेलवे क्रॉसिंग में है, जिससे मैकेनिक वेन से रेलवे क्रॉसिंग दुकान जा रहा था। इस दौरान शॉर्ट सर्किट की वजह से रेलवे क्रॉसिंग के पास ही आग लग गई। पलभर में ही वेन क्रमांक एमपी 20 बीए 1657 धू-धू कर जलने लगी। इस घटना की सूचना पुलिस को लगी। महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से वेन में लगी आग पर काबू पाया। जिससे यहां कोई बड़ी घटना होने से टल गई। वेन में आग लगने के दौरान हड़कंप मच गया था। आग बुझने के बाद यहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट की वजह से वेन में आग लगी है।
Created On :   17 Sept 2026 1:27 PM IST










