Mandla news: युवक ने बनाया वीडियो और कीटनाशक पीकर दे दी जान

युवक ने बनाया वीडियो और कीटनाशक पीकर दे दी जान
प्रेमिका से मिले धोखा के बाद उठाया आत्मघाती कदम

डिजिटल न्यूज़ मंडला

कोतवाली थाना क्षेत्र के स्वामी सीताराम वार्ड निवासी 26 वर्षीय युवक प्रेमिका से मिले धोखा के बाद इतना टूट गया कि उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। युवक ने 15 सितम्बर को कीटनाशक पी लिया था, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उसने गुरूवार की सुबह दम तोड़ दिया। परिजनों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक आशीष यादव (26)वर्ष निवासी स्वामी सीताराम वार्ड का पिछले 4 साल से एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने प्रेमिका के सोशल मीडिया एकाउंट की चैट पड़ ली। जिसमें उसकी प्रेमिका अन्य व्यक्ति से साथ भी बात करती थी। इसी बात से आहत होकर 15 सितम्बर को युवक ने कीटनाशक पी लिया। शाम के समय उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यहां उपचार के दौरान गुरूवार को सुबह युवक ने दम तोड़ दिया। यहां जिला अस्पताल में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस युवक के वीडियो और उसके परिजनों के द्वारा दिए गए बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

जहर पीने के पहले वीडियो बनाया-

युवक ने कीटनाशक को सेवन करने से पहले वीडियो बनाया है, जिसमें उसने अपना दर्द बयां किया है। युवक ने बताया कि वह चार साल से युवती के साथ रिलेशन में हैं और 10 सितम्बर को प्रेमिका के सोशल मीडिया एकाउंट की चैट देखी तो उसे पता कि उसकी प्रेमिका अन्य किसी व्यक्ति से बात करती है। युवक ने बताया कि उसकी प्रेमिका पिछले 11-12 साल से उसके साथ रिलेशन में है और इसी बीच वह उसकी जिंदगी में भी आयी। युवक प्रेमिका के द्वारा दिए गए धोखे से आहत था और मानसिक तनाव में था। युवक ने वीडियो में कीटनाशक की बोतल भी दिखाई और जहर पीकर आत्मघाती कदम उठाने के बारे में भी बताया और इसके लिए प्रेमिका और उसके प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया है।

परिजनों ने की कार्रवाई की मांग-

मृतक की बहन आशा यादव ने भाई की मौत का जिम्मेदार उसकी प्रेमिका को ठहराया है और कार्रवाई की मांग की है। मृतक की मां सुनीता यादव ने बताया है कि बेटा की तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, मोबाइल में वीडियो से पूरी घटना का पता चला। कोतवाली एफआईआर के लिए गए थे लेकिन पुलिस ने कहा कि पहले बेटा का उपचार कराओ, एफआईआर बाद में हो जाएगी। मृतक के परिजनों ने न्याय की मांग की है।

Created On :   17 Sept 2026 1:35 PM IST

Tags

Next Story