सलवाह न्यूज: धारदार हथियार से गला काटकर वृद्ध की हत्या

धारदार हथियार से गला काटकर वृद्ध की हत्या
घुघरी की सलवाह चौकी का मामला, पुलिस जांच में जुटी

डिजिटल डेस्क सलवाह।घुघरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सलवाह चौकी क्षेत्र के ग्राम भैंसवाही स्कूल टोला में बुजुर्ग की हत्या से सनसनी फैल गई। स्कूलटोला निवासी 83 वर्षीय बुजुर्ग रात में खाना खाकर सोए थे। सुबह मृत अवस्था में मिले हैं। गले में चोट का निशान हैं। प्रथम दृष्टया धारदार हथियार से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या की गई हैं। सलवाह पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एएसपी शिव कुमार वर्मा के मुताबिक सोहन सिंह सरौते पिता बौद्धा सरोते (83) निवासी स्कूल टोला भैंसवाही अपनी पत्नी के साथ स्कूल के पास रहते हैं, इनके बच्चें अलग रहते हैं, रात्रि के दौरान दोनों पति-पत्नी खाना खाकर सो गए थे। सुबह 5 बजे जब पत्नी उठीं तो सोहन सिंह सरौते के गले में चोट का निशान था। इसकी जानकारी उन्होंने बेटे अतुल सरौते को दी। अतुल ने सलवाह पुलिस को हत्या की सूचना दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घुघरी थाना प्रभारी, एसडीओपी बिछिया ने मौके पर जाकर जांच की है। वहीं एसएफएल बालाघाट की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर सुराग जुटा रही है। प्रथम दृष्टया धारदार हथियार से वृद्ध की हत्या की गई है। पुलिस हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

जादूटोना को लेकर हत्या का संदेह-

पुलिस के द्वारा वृद्ध की हत्या के प्रकरण में आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। वृद्ध गांव में झाडफ़ूंक का काम करते थे। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि जादूटोला के शक को लेकर किसी ने हत्या की हो। एएसपी शिवकुमार वर्मा के मुताबिक हत्या के आरोपियों तक पहुंचने के लिए सभी एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही पुलिस आरोपियों का सुराग जुटा लेगी।


Created On :   29 Sept 2026 4:25 PM IST

Tags

Next Story