- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मंडला
- /
- इलाज के दौरान मादा बाघ की मौत
मंडला न्यूज: इलाज के दौरान मादा बाघ की मौत
डिजिटल डेस्क मंडला। कान्हा टाइगर रिजर्व के मुक्की परिक्षेत्र स्थित वन्य प्राणी उपचार केंद्र में उपचाराधीन एक मादा बाघ की 06 अक्टूबर को मृत्यु हो गई।मादा बाघ शावक को दिनांक 26 अगस्त को गश्ती दल द्वारा वन क्षेत्र में अकेले एवं अत्यंत कमजोर शारीरिक अवस्था में देखा गया था। स्वास्थ्य सुधार एवं जीवन रक्षा के उद्देश्य से 27 अगस्त से वन्य प्राणी चिकित्सा विशेषज्ञों की निगरानी में उसका निरंतर उपचार किया जा रहा था। उपचार के दौरान 06 अक्टूबर को उसकी मृत्यु हो गई।
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की मानक संचालन प्रक्रिया के प्रावधानों का पालन करते हुए 07 अक्टूबर को मृत मादा बाघ का शव परीक्षण कान्हा टाइगर रिजर्व के वन्य प्राणी चिकित्सा अधिकारी एवं बैहर के पशु चिकित्सक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शव परीक्षण के उपरांत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शवदाह किय गया। शव परीक्षण एवं शवदाह के दौरान क्षेत्र संचालक कान्हा टाइगर रिजर्वए उपसंचालक (कोर) सहायक संचालक (हालोन) परिक्षेत्र अधिकारी (मुक्की)स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। शव परीक्षण के दौरान आवश्यक शारीरिक अंगों एवं जैविक नमूनों को फोरेंसिक एवं पैथोलॉजिकल जांच हेतु जबलपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात मृत्यु के कारणों के संबंध में आवश्यक जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।
Created On :   7 Oct 2026 4:00 PM IST












