उदयपुर न्यूज: हाइवे से सटकर लगा रहे बिजली पोल, फोर लाइन के के कार्य में हटाने पड़ेगे

हाइवे से सटकर लगा रहे बिजली पोल, फोर लाइन के के कार्य में हटाने पड़ेगे
यहां हाइवे से सटकर पोल लगाए जा रहे हैं। हाइवे के किनारे बिजली के पोल खड़े करने से हादसे को न्यौता दिया जा रहा है

डिजिटल डेस्क उदयपुर। एनएच-30 से सटकर 33 केवी लोन बिछाई जा रही है। इसका विरोध स्थानीय लोग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हाइवे में फोर लाइन का सर्वे कार्य चल रहे है और पीडीआर तैयार के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। इस स्थिति में यह लाइन फिर हटानी पड़ेगी और फिर दोबारा काम होगा। जिससे कंपनी को नुकसान होगा। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा मापदंड को ध्यान मेें रखकर लाइन बिछाने की मांग की है।

बताया गया है कि एनएच-30 में उदयपुर की फैक्ट्री से लेकर सब स्टेशन तक करीब एक किलोमीटर की 33 केवी लाइन बिछाई जा रही है। जिसमें हाइवे से सटकर पोल लगाए जा रहे हैं। यहां हाइवे से सटकर पोल लगाए जा रहे हैं। हाइवे के किनारे बिजली के पोल खड़े करने से हादसे को न्यौता दिया जा रहा है। विभाग के द्वारा सुरक्षा मापदंडों पर कोई भी ध्यान नही दिया जा रहा है ठेकेदार के द्वारा बताया जा रहा है कि परमीशन लेकर काम कर रहे है। एनएच-30 में ट्राफिक ज्यादा हो गया है जिसकी वजह से रोज कोई न कोई घटना होती रहती है। हाइवे से सटकर पोल खड़ा करने से स्थिति बेहद खतरनाक हो जाएगी। रात के समय या कोई वाहन अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गया, तो बड़ा हादसा होगा। वहीं जबलपुर से चिल्फी तक फोर लेन हाइवे का कार्य स्वीकृत हो गया है। इसका डीपीआर तैयार किया जा रहा है। इसके बाद ठेका दिया जाएगा। निर्माण कार्य शुरू होने की स्थिति में फिर पोल हटाए जाएंगे। ठेका कंपनी को इससे नुकसान होगा।


Created On :   29 Sept 2026 4:36 PM IST

Tags

Next Story