Mandla news: डिंडौरी नाका में दो पक्षों के बीच विवाद, चाकूबाजी में युवक गंभीर घायल

डिंडौरी नाका में दो पक्षों के बीच विवाद, चाकूबाजी में युवक गंभीर घायल
घायल को जबलपुर मेडिकल कॉलेज किया रेफर, तीन हमलावरों को पुलिस ने किया चिन्हित

डिजिटल न्यूज़ मंडला

मंडला। कोतवाली थाना क्षेत्र के डिंडौरी नाका में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट और चाकूबाजी की घटना सामने आई है। हमले में स्वामी सीताराम वार्ड निवासी पंकज ब्रम्हे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। गंभीर हालत में पंकज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटना में शामिल तीन हमलावरों को चिन्हित किया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल विवाद की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Created On :   9 Oct 2026 3:24 PM IST

Tags

Next Story