शराब नीति केस: दिल्ली के पूर्व CM व आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली हाईकोर्ट में वर्चुअल रूप से पेश होंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज सोमवार को शराब नीति केस में वर्चुअल तरीके से दिल्ली हाईकोर्ट में पेश होंगे। दिल्ली आबकारी नीति मामले में निचली कोर्ट की ओर से केजरीवाल और अन्य आरोपियों को डिस्चार्ज करने के आदेश के खिलाफ सीबीआई की याचिका पर सुनवाई के दौरान हितों के टकराव (conflict of interest) का मामला एक बार फिर उठाएंगे।
यह भी पढ़े -राघव चड्ढा से पंजाब की AAP सरकार ने सुरक्षा ली थी वापस, क्या अब फिर से मिलेगी Z सिक्योरिटी?
आपको बता दें ट्रायल कोर्ट ने 27 फरवरी को दिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया को डिस्चार्ज कर दिया था। निचली कोर्ट ने कहा था कि सीबीआई केस न्यायिक जांच में टिकने के लायक नहीं है और पूरी तरह से बदनाम हो चुका है। सीबीआई ने ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है, जिस पर आज सुनवाई होनी है।
केजरीवाल ने 14 अप्रैल के अपने अतिरिक्त हलफनामे में दावा किया है कि जस्टिस शर्मा के बेटे को साल 2023 में 2487, साल 2024 में 1784 और साल 2025 में 1633 मामले आवंटित किए गए। केजरीवाल ने इसे सीधे तौर पर हितों का टकराव करार दिया है,सॉलिसिटर जनरल इस केस में सीबीआई की ओर से पेश हो रहे हैं। आप पार्टी ने भी कोर्ट के बाहर केजरीवाल के जवाब को बार-बार रिकॉर्ड पर ना लेने के चलते तीखी प्रतिक्रिया दी है। केजरीवाल ने 13 अप्रैल को भी जज के सुनवाई करने पर आपत्ति जताई थी, क्योंकि जस्टिस शर्मा ने पहले उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका और मनीष सिसोदिया व के कविता की जमानत अर्जियां खारिज कर दी थीं।
यह भी पढ़े -केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट से कहा, 'मैं अब आरोपी नहीं'... रिक्यूजल याचिका पर फैसला सुरक्षित
केजरीवाल के हलफनामे का सीबीआई ने तीखा विरोध किया है। CBI ने इसे अनावश्यक, जजों को बदनाम करने का प्रयास और न्यायिक इतिहास तथा भविष्य के लिए खतरनाक मिसाल करार दिया है। जांच एजेंसी का कहना है कि अगर केजरीवाल की दलील को स्वीकार कर लिया गया तो केंद्र सरकार से जुड़े किसी भी केस में कोई भी जज सुनवाई नहीं कर पाएगा, सीबीआई का कहना है कि अधिकतर जजों के रिश्तेदार संगे संबंधी अक्सर सरकारी पैनल में वकील होते हैं, CBI ने केजरीवाल की दलील को न्यायपालिका पर अनुचित हमला बताया है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने केजरीवाल के बयान को रिकॉर्ड लेने से इनकार कर दिया था, अब केजरीवाल सोमवार को जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच में पेश होकर अपना जवाब रिकॉर्ड पर लेने के लिए अपील करेंगे।
Created On :   20 April 2026 10:06 AM IST












