- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- एसजीएसयू में प्रधानमंत्री नरेंद्र...
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन: एसजीएसयू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” का लाइव प्रसारण देखा गया

भोपाल। स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी, भोपाल में विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” का सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से देखा गया, जिसे देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित किया गया।
विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों की महिला प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं ने इस लाइव प्रसारण में उत्साहपूर्वक सहभागिता की और सम्मेलन में प्रस्तुत विचारों एवं संदेशों से प्रेरणा प्राप्त की। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि “नारी शक्ति हमारे समाज की आधारशिला है और इस प्रकार के राष्ट्रीय आयोजन महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें नई दिशा और आत्मविश्वास प्रदान करते हैं। ऐसे प्रेरणादायक विचार युवा पीढ़ी को सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।”
विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. विजय सिंह एवं कुलसचिव डॉ.सितेश कुमार सिन्हा ने कहा कि “इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं। महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद से समाज में सकारात्मक परिवर्तन को बल मिलता है।”
इस दौरान प्रतिभागियों ने महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए और ऐसे आयोजनों को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आवश्यक बताया।
स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी द्वारा इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से जोड़ने का सतत प्रयास किया जाता है, जिससे उन्हें व्यापक दृष्टिकोण और प्रेरणा प्राप्त हो सके।
Created On :   20 April 2026 1:30 PM IST












