World Art Day 2026: एसजीएसयू में विश्व कला दिवस, सृजनशीलता से भरपूर कला कार्यशाला आयोजित

एसजीएसयू में विश्व कला दिवस, सृजनशीलता से भरपूर कला कार्यशाला आयोजित

भोपाल। स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के शारदा सभागार में टैगोर स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स द्वारा विश्व कला दिवस 2026 के अवसर पर कला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें UR SHADE एवं कलाधारा संस्थान का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति डॉ. विजय सिंह, कुलसचिव डॉ. सीतेश कुमार सिन्हा, डीन डॉ. सतेंद्र खरे एवं डॉ. विनोद शर्मा द्वारा कैनवास पर चित्रांकन के साथ किया गया, जिसने उपस्थित जनों में कला के प्रति प्रेरणा का संचार किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुभवी कलाकार राम बरखाने ने चारकोल पोर्ट्रेट, योगेश यादव ने वॉटर कलर तथा रविंद्र शंकर रॉय ने प्रिंटमेकिंग की तकनीकों पर मार्गदर्शन देते हुए अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम में भोपाल के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों जैसे आर्य फैशन डिजाइनिंग एंड फाइन आर्ट, हमीदिया आर्ट कॉलेज, नर्मदा कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स, अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, ग्लोबल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सहित 100 से अधिक विद्यार्थी, कलाकार एवं कला-प्रेमी उपस्थित रहे।

स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि कला केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज, संस्कृति और मानवीय संवेदनाओं को जोड़ने वाली एक सशक्त कड़ी है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक क्षमता पहचानने का अवसर देते हैं और उन्हें वैश्विक दृष्टिकोण के साथ अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर एसजीएसयू की कुलगुरु डॉ. विजय सिंह और कुलसचिव डॉ सितेश कुमार सिन्हा ने कहा कि कला व्यक्ति के जीवन को सुंदर और सृजनात्मक बनाती है तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है स्किल्स यूनिवर्सिटी के रूप में हमारा प्रयास है कि कला एवं कौशल को समाज से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को एक व्यापक मंच प्रदान किया जाए।

कार्यक्रम में टैगोर स्कूल के विद्यार्थियों—आदेश अग्रवाल, बर्दीनाथ के.वी., पूर्णिमा सिंह, अग्रणी मिश्रा, सपना गुप्ता, विभावरी राजूरकर, पियूषी सिंह, रक्षा गायकवाड़, ऋषि नवरे, जीत कुशवाहा, निखिल साहू एवं अपूर्वा—ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ. अर्जुन कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष, टैगोर स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स द्वारा किया गया।

Created On :   18 April 2026 7:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story