MP News: अजाक्स ने पुलिस से मांगी मदद, कहा- भवन तोड़ने और पदाधिकारियों पर कार्रवाई की आशंका

अजाक्स ने पुलिस से मांगी मदद, कहा- भवन तोड़ने और पदाधिकारियों पर कार्रवाई की आशंका

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र अनुसूचित जाति जन जाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के मुकेश मौर्य और अन्य पदाधिकारियों के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रही। बुधवार को संघ के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष वर्मा ने डीजीपी, पुलिस कमिशनर भोपाल, एसीपी भोपाल टीटी नगर और टीआई टीटी नगर को पत्र लिखकर मदद मांगी। वर्मा ने कहा कि संघ को सूचना मिली है कि मुकेश मौर्य मशीन अटेंडेन्ट माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (निजी संस्थान, ग्वालियर) द्वारा अजाक्स भवन में तोड़-फोड करने और अजाक्स पदाधिकारियों के साथ मारपीट करने की योजना बनाई गई है।

अजाक्स के पदाधिकारियों के विरुद्ध झूठे प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कराने की साजिश भी रची गई है। साजिश में भोपाल के कुछ अपराधिक तत्वों जिसमें योगेश दण्डोतिया भी शामिल है। वर्मा ने डीजीपी को लिखे पत्र में उल्लेख किया कि दंडोतिया पर पहले से ही ग्वालियर क्षेत्र में 12 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज है। इनके साथ कुछ असमाजिक महिलाएं भी है। इसके पहले भी अजाक्स ने कई बार शिकायत दर्ज करवाई है, लेकिन पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं की गई। मुकेश मौर्य के झूठे आवेदन पर एकपक्षीय कार्यवाही की गई जबकि नियमानुसार प्रतिबंधातात्मक कार्यवाही मुकेश मौर्य एवं उनके साथियों पर की जानी चाहिएं जिन्होने अजाक्स भवन पर तोड़-फोड की कोशिश है।

वर्मा ने लिखा कि मुकेश मौर्य प्रायवेट कर्मचारी है और कूटरचना करके धारा-27 जमा कर धारा-29 में प्रति प्राप्त की है। उसमें उसके कार्यालय का पता- 113 मालवीय नगर हुजूर भोपाल है। उसका कोई भी दावा अजाक्स भवन पर वैधानिक रुप से नही है। फिर भी वह अजाक्स भवन पर कब्जा जमाने का प्रयास असामाजिक तत्वों के सहयोग से कर रहा है। पुलिस इस पर कार्रवाई करें।

Created On :   16 April 2026 10:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story