- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- भोपाल की बिटिया आफिया शेख ने मारी...
CBSE 10th Result 2026: भोपाल की बिटिया आफिया शेख ने मारी बाजी: कार्मल कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा ने 10वीं में हासिल किए 99.6% अंक

भोपाल| मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) द्वारा घोषित 10वीं के परीक्षा परिणामों में राजधानी भोपाल का दबदबा कायम है। शहर के कार्मल कॉन्वेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भेल (BHEL) की छात्रा आफिया शेख ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 99.6% अंक हासिल किए हैं। आफिया की इस असाधारण सफलता से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
नियमित पढ़ाई और शिक्षकों का मार्गदर्शन रहा जीत का मंत्र
अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए आफिया ने बताया कि उन्होंने शुरू से ही विषयों को रटने के बजाय समझने पर ध्यान दिया। आफिया ने कहा, "नियमित रूप से 6 से 7 घंटे की पढ़ाई और स्कूल के शिक्षकों द्वारा दिए गए नोट्स ने मुझे इस मुकाम तक पहुँचने में मदद की।"
स्कूल में जश्न का माहौल
कार्मल कॉन्वेंट स्कूल प्रबंधन ने आफिया की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया कि आफिया शुरू से ही एक मेधावी और अनुशासित छात्रा रही हैं। उनकी इस सफलता ने स्कूल की अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का काम किया है।
Created On :   15 April 2026 8:16 PM IST












