MPBSE Result 2026: एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने जारी किया 10वीं-12वीं बोर्ड क्लास का रिजल्ट, एक बार फिर से बेटियों ने मारी बाजी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। 15 अप्रैल, 2026 को सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट सीएम डॉ. मोहन यादव की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए लगभग 16 लाख छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in, mponline.mpbse.gov.in और digilocker.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने साल 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में करीब 16 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए हैं। इसमें लगभग 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी 10वीं और लगभग 7 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में बैठे हैं।
यह भी पढ़े -जॉब अलर्ट एनआईईएलआईटी में जूनियर रिसोर्स पर्सन के 23 पदों पर वैकेंसी, इस दिन होगा इंटरव्यू
कैसे करें बोर्ड रिजल्ट्स को चेक?
एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर चेक किया जा सकता है। सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद 10th Result या 12th Result लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालें और फिर सबमिट करके अपना रिजल्ट चेक करें। आप अपना रिजल्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़े -एम्स देवघर में बंपर भर्ती सीनियर रेजिडेंट के 142 पदों पर वैकेंसी, 25 अप्रैल तक करें आवेदन
कैसा रहा एमपी बोर्ड का रिजल्ट?
एमपी बोर्ड 12वीं में 76.01 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। जिसमें 79.41 प्रतिशत लड़कियां हैं। वहीं, एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 में दो छात्राओं ने संयुक्त तौर से मेरिट में पहला स्थान प्राप्त कर लिया है। जिसमें खुशी राज और कुमारी चांदनी विश्वकर्मा दोनों ने ही 500 में से 494 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, 10वीं की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक प्राप्त करके टॉप किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि ये पूरे देश के लिए गर्व का समय है।
Created On :   15 April 2026 11:00 AM IST












