Bhopal News: तकनीकी कर्मचारी नहीं रखने पर नही लगाया जुर्माना

तकनीकी कर्मचारी नहीं रखने पर नही लगाया जुर्माना

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अनुबंध के अनुसार ठेकेदारों को निर्माण कार्य और नियमित रखरखाव के लिए तकनीकी कर्मचारियों की तैनाती करनी चाहिए थी। ऐसा नहीं करने पर ठेकेदार पर हर ग्रेजुएट इंजीनियर के लिए 30000 और हर डिप्लोमा इंजीनियर ,आईटीआई सर्वेयर के लिए 18000 रुपए का प्रतिमाह जुर्माना लगाया जाएगा। लेकिन 14 अनुबंधों के संबंध में तकनीकी कर्मचारियों की तैनाती सबंधी दस्तावेज नहीं उपलब्ध थे। 23 अनुबंधों में तकनीकी कर्मचारियों की नियुक्ति तो हुई लेकिन संख्या निविदा शर्तों में न्यूनतम आवश्यकता से भी कम थी। जीसीसी प्रावधानों का पालन नहीं करने पर ठेकेदारों से 1.66 करोड़ का जुर्माना वसूलना चाहिए था। अक्टूबर 2024 में शासन ने जवाब दिया कि ठेकेदारों ने तकनीकी कर्मचारियों की सूची अनुबंध के समय दी गई थी। साइट इंजीनियर ने उसका सत्यापन किया था। कैग ने जवाब को तथ्यात्मक रूप से गलत माना। क्यों कि इसे डक्यूमेंटेड नहीं किया गया था। रिकॉर्ड में नही रखा गया था।

Created On :   16 April 2026 12:12 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story