सीबीएसई 10वीं बोर्ड परिणाम: 99.8% अंक हासिल कर सेज इंटरनेशनल स्कूल, कोलार के आस्तिक पाठक ने रचा इतिहास

99.8% अंक हासिल कर सेज इंटरनेशनल स्कूल, कोलार के आस्तिक पाठक ने रचा इतिहास

भोपाल। सेज इंटरनेशनल स्कूल, कोलार के होनहार छात्र आस्तिक पाठक ने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99.8% अंक प्राप्त कर भोपाल शहर में टॉप स्थान हासिल किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने विद्यालय एवं पूरे शहर का नाम रोशन किया है।

आस्तिक पाठक की इस सफलता के पीछे उनकी निरंतर मेहनत, दृढ़ संकल्प और अनुशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अपनी लगन और समर्पण से यह साबित कर दिया कि सही दिशा में किया गया प्रयास निश्चित रूप से सफलता दिलाता है।

सेज ग्रुप के सीएमडी इंजीनियर संजीव अग्रवाल एवं एमडी साक्षी बंसल जी ने आस्तिक को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही सेज इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती भावना श्रीवास्तवा ने, अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

सेज इंटरनेशनल स्कूल,कोलार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है, और आस्तिक की यह उपलब्धि इसी उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।

Created On :   16 April 2026 5:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story