Bhopal: स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी एवं रिलायंस एनिमेशन के बीच करार, छात्रों को इंडस्ट्री ओरियंटेड कोर्स और इंटर्नशिप का मिलेगा अवसर

स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी एवं रिलायंस एनिमेशन के बीच करार, छात्रों को इंडस्ट्री ओरियंटेड कोर्स और इंटर्नशिप का मिलेगा अवसर
एसजीएसयू में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रारंभ

भोपाल। मध्य भारत की पहली स्किल्स यूनिवर्सिटी, स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी (SGSU) ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 की शुरुआत रिलायंस एनिमेशन के साथ एक महत्वपूर्ण करार से की है, जिसके तहत नए सत्र से एनीमेशन एवं फिल्म मेकिंग क्षेत्र में आधुनिक और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड कोर्सेज प्रारंभ किए जा रहे हैं। इनमें बीएससी एनीमेशन एवं फिल्म मेकिंग तथा बीएससी गेम डिजाइनिंग एंड डेवलपमेंट जैसे कोर्सेज शामिल हैं। इस सहयोग के अंतर्गत विद्यार्थियों को रिलायंस एनिमेशन के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा, साथ ही उन्हें इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के अवसर भी प्राप्त होंगे, जिससे करियर के शुरुआत में ही सीधे इंडस्ट्री से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इन कोर्सेज में लगभग 60 प्रतिशत इंडस्ट्री अनुभव और 40 प्रतिशत क्लासरूम लर्निंग शामिल होगी।

इसके अतिरिक्त स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी देश-विदेश की कई अग्रणी कंपनियों एवं संस्थानों के साथ मिलकर कोर्सेज प्रदान कर रही हैं। इसमें IBM के साथ बी.टेक (सीएसई – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग), NIAT (NxtWave Institute of Advanced Technologies) के साथ बीटेक-सीएसई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), Geeks of Gurukul के साथ बीटेक सीएसई (एआई एवं डेटा साइंस), बीसीए (एआई एवं मशीन लर्निंग, सायबर सिक्योरिटी), बीबीए, Google के साथ बीटेक – सीएसई, एमएससी, एमसीए (क्लाउड कम्प्यूटिंग) एवं बीसीए-आईटी, रिलायंस के साथ बीएससी (एनीमेशन एवं फिल्म मेकिंग), नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के साथ बीबीए (हॉस्पिटैलिटी एवं रेस्टोरेंट मैनेजमेंट), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट (NIEM) के साथ बीबीए (इवेंट मैनेजमेंट), एवं Wizcraft के साथ बीबीए (इवेंट मैनेजमेंट), Tally के साथ बीकॉम (फाइनेंशियल अकाउंटिंग), MEPSC के साथ बीकॉम (एचआर ऑपरेशंस), इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्मेटोलॉजी एवं एस्थेटिक्स (IICA) के साथ कॉस्मेटोलॉजी एवं एस्थेटिक्स, इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस (ITHS) के साथ बीएससी (असिस्टेड रिप्रोडक्टिविटी टेक्नोलॉजी एंड क्लिनिकल एम्ब्रायोलॉजी), Hyundai-Hero-Bosch के संयुक्त तत्वावधान में डिप्लोमा मैकेनिकल (ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी) तथा VVDN के साथ डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग) प्रोग्राम्स शामिल हैं। ये सभी कोर्स विद्यार्थियों को इंडस्ट्री की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान करते हैं और उन्हें जॉब-रेडी बनाते हैं।

विश्वविद्यालय का उद्देश्य युवाओं को इंडस्ट्री-ओरिएंटेड, व्यवहारिक एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान करना है, ताकि वे रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसर भी सृजित कर सकें। विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रम एनईपी (NEP), एनएसक्यूएफ (NSQF) एवं एनसीआरएफ (NCRF) मानकों के अनुरूप डिज़ाइन किए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त हो सके। एसजीएसयू में इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, फ्यूचर स्किल्स एवं इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, एनीमेशन, मल्टीमीडिया, गेमिंग एवं VFX, मैनेजमेंट स्टडीज, हॉस्पिटैलिटी एवं टूरिज्म, एजुकेशन, बैंकिंग-फाइनेंस एवं कॉमर्स, एग्रीकल्चर, फार्मास्यूटिकल साइंसेज, ह्यूमैनिटीज, डिजाइन, मीडिया एवं जर्नलिज्म सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेशन प्रोग्राम भी संचालित किए जा रहे हैं।

विश्वविद्यालय में 22 से अधिक इंडस्ट्री लीडर्स के सहयोग से विद्यार्थियों को प्रत्येक वर्ष 2 ग्लोबल सर्टिफिकेशन प्रदान किए जाते हैं, जिनमें Cisco, Intel, Microsoft, AWS एवं Unity जैसी विश्व-प्रसिद्ध कंपनियों के प्रमाणपत्र शामिल हैं, जो विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाते हैं।

विश्वविद्यालय का फोकस 60 प्रतिशत प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर आधारित है, जहां छात्र “Earn While You Learn” मॉडल के अंतर्गत इंटर्नशिप एवं अप्रेंटिसशिप के माध्यम से अध्ययन के साथ आय अर्जित करने का अवसर भी प्राप्त करते हैं।

विश्वविद्यालय परिसर में अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर एवं इंडस्ट्री-ड्रिवन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संचालित हैं, जो विद्यार्थियों को वास्तविक इंडस्ट्री अनुभव प्रदान करते हैं। साथ ही IIT एलुमनाई से सीखने, लाइव इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स पर कार्य करने एवं प्लेसमेंट सहायता जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

एसजीएसयू मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए “शिक्षा मित्र स्कॉलरशिप” सहित कई छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित करता है। इसके अतिरिक्त विद्यार्थी राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना, AICTE प्रगति स्कॉलरशिप एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय को “टॉप यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया”, “सेंट्रल इंडिया की पहली स्किल्स यूनिवर्सिटी” एवं “बेस्ट यूनिवर्सिटी इन इंडस्ट्री-एकेडमिया इंटरफेस” जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

विश्वविद्यालय के विजन पर प्रकाश डालते हुए कुलाधिपति डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा, “हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें वास्तविक कौशल, आत्मविश्वास एवं उद्योग के अनुरूप अनुभव देना है, ताकि वे भविष्य के लिए पूर्णतः तैयार हो सकें।”

विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. विजय सिंह ने कहा, “एसजीएसयू में इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड लर्निंग मॉडल के माध्यम से विद्यार्थियों को वास्तविक कार्यानुभव प्रदान किया जा रहा है। रिलायंस के साथ यह सहयोग एनीमेशन और गेमिंग जैसे उभरते क्षेत्रों में नई संभावनाएं खोलेगा और छात्रों को भविष्य की मांग के अनुरूप कौशल एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा।”

वहीं विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सितेश कुमार सिन्हा ने कहा, “रिलायंस के साथ यह साझेदारी विद्यार्थियों को उद्योग से सीधे जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हमारा लक्ष्य पारदर्शी, सुगम और परिणामोन्मुख शैक्षणिक प्रणाली के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अवसर प्रदान करना है, जिससे वे कौशल आधारित शिक्षा के साथ सफल करियर की ओर अग्रसर हों।”

अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://sgsuniversity.ac.in/ पर विजिट कर सकते हैं।

Created On :   16 April 2026 8:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story