पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: महिला आरक्षण बिल को लेकर जीतन राम मांझी का बड़ा दावा, बताया बिल के फेल होने से चुनाव में NDA को कैसी मिलेगी जीत

महिला आरक्षण बिल को लेकर जीतन राम मांझी का बड़ा दावा, बताया बिल के फेल होने से चुनाव में NDA को कैसी मिलेगी जीत
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी सोमवार को गया में आयोजित जन उद्यम खेल सांस्कृतिक महोत्सव उद्धाटन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने द्वीप प्रज्जवलित किया।

डिजिटल डेस्क, पटना। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी सोमवार को गया में आयोजित जन उद्यम खेल सांस्कृतिक महोत्सव उद्धाटन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने द्वीप प्रज्जवलित किया। इसके बाद उन्होंने सोमवार को पश्चिम बंगाल चुनाव चुनाव को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जो पहले संशय था वह अब दूर हो गया है।

जीतन राम मांझी ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर की चर्चा

इस दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि इसलिए नारी बिल में विपक्षियों ने आचरण अपनाया, जिस वजह से पूरा भारत और बंगाल के सभी नारियां गुस्से में है। जीतन राम मांझी ने कहा है कि उनके बिल को पारित होने नहीं दिया गया है, जिस वजह से बंगाल का खेल एनडीए के लिए अब बड़ा आसान हो गया है। इसलिए अब वहां एनडीए की सरकार बनेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि चाहे जो भी परिस्थिति आए, महिला आरक्षण बिल लागू किया जाएगा। उन्होंने परिसीमन को लेकर कहा कि स्थिति ऐसी है कि जहां 15 लाख और 16 लाख की आबादी के हिसाब से संसद में प्रतिनिधित्व होना चाहिए, तो बाकी 45 लाख की जनता अपने सांसद को कैसे खोजेगी। ऐसी परिस्थिति में यह कदम जरूरी है और विरोधियों के संशय को भी दूर किया गया है।

जीतन राम मांझी ने कहा कि चाहे जो भी परिस्थिति आए, महिला आरक्षण बिल लागू किया जाएगा। उन्होंने परिसीमन को लेकर कहा कि स्थिति ऐसी है कि जहां 15 लाख और 16 लाख की आबादी के हिसाब से संसद में प्रतिनिधित्व होना चाहिए, तो बाकी 45 लाख की जनता अपने सांसद को कैसे खोजेगी। ऐसी परिस्थिति में यह कदम जरूरी है और विरोधियों के संशय को भी दूर किया गया है।

महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

उन्होंने कहा कि इससे किसी को घाटा नहीं होगा, लेकिन राजनीतिक कारणों से विरोधियों ने महिला बिल का विरोध किया है। उनका मानना है कि इसका लाभ एनडीए को मिलेगा और भारत की महिलाएं इसे समझ रही हैं, जिससे बंगाल में भी फायदा होगा। बिहार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार ने बालिकाओं को साइकिल, पोशाक और आरक्षण दिया, तब तक महिलाओं का समर्थन उन्हें मिलता रहा, उसी प्रकार जब तक नरेंद्र मोदी रहेंगे, भारत की महिलाएं उनके साथ देंगी।

इसके अलावा जीतन राम मांझी ने बिहार में शराबबंदी के मुद्दे पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी समझदार हैं और सभी पहलुओं को समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा निर्णय लिया जाएगा जिससे न जनता को नुकसान हो, न धन की हानि हो और न किसी को किसी तरह की ज्यादती का सामना करना पड़े।

Created On :   20 April 2026 8:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story