राजस्थान की रिफाइनरी में आग: पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, बालोतरा में हड़कंप, कल पीएम मोदी करने वाले थे उद्घाटन, अब दौरा स्थगित

डिजिटल डेस्क, जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तय उद्घाटन कार्यक्रम से एक दिन पहले राजस्थान के बालोतरा जिले स्थित पचपदरा रिफाइनरी में आज सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई, इससे वहां हड़कंप मच गया। परिसर में घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया है। हालांकि अभी तक किसी जनहानि की खबर नहीं मिली है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 20 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है ,ताकि आग को अन्य यूनिटों तक फैलने से रोक सके।
पीएम के दौरे से पहले आग की घटना की सूचना मिलते ही सीएम भजनलाल शर्मा थोड़ी देर में मौके पर पहुंचकर तैयारियों का समीक्षा करेंगे। तमाम बीजेपी नेता मौके पर पहुंचना शुरु कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं होने दिया जा रहा है।
आपको बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को सुबह करीब 11:30 बजे इस रिफाइनरी का औपचारिक उद्घाटन करने वाले थे। आग की घटना ने प्रशासन और प्रबंधन की चिंताएं बढ़ा दी है। हादसे के बाद पीएम का दौरा भी स्थगित हो गया है।
यह भी पढ़े -राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा लेंगे पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा, करेंगे पचपदरा रिफाइनरी का निरीक्षण
मौके पर मौजूद लोगों का आग के बारे में कहा जा रहा है कि आग इतनी तेज थी कि दूर से भी घना धुआं के बड़े बड़े गुबार आसमान में नजर आ रहे थे। आग की तीव्रता को देखते हुए आसपास के क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया।
घटना ऐसे टाइम पर सामने आई है, जब अगले ही दिन 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री रिफाइनरी का उद्घाटन करने वाले थे। आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों और रिफाइनरी प्रबंधन में हलचल तेज हो गई। शुरुआत में मिली जानकारी के अनुसार आग रिफाइनरी की एक प्रोसेसिंग यूनिट में लगी है। हालफिलहाल आग किन वजहों से लगी, इसकी जानकारी अभी तक साफ नहीं सकी। तकनीकी टीम और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन करने और कारणों की जांच में जुटी हैं।
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बालोतरा के पचपदरा में रिफाइनरी में आग लगने की खबर सुनकर चिंता हुई। रिफाइनरी हम सभी राजस्थानियों के लिए गर्व करने वाली परियोजना है जिसका कल उद्घाटन होना है। ऐसे समय पर यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इस घटना में सभी की सलामती की प्रार्थना करता हूं।
Created On :   20 April 2026 4:50 PM IST












