PM Modi's Rajasthan Visit Cancelled: पीएम नरेंद्र मोदी का राजस्थान दौरा रद्द, पचपदरा रिफायनरी का करने वाले थे उद्धघाटन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजस्थान दौरा रद्द हो गया है। यह फैसला ऐसे समय पर सामने आया है, जब सोमवार को राज्य के बालोतरा जिले की पचपदरा रिफायनरी में भीषण आ लग गई। इसी का लोकार्पण करने के लिए कल (मंगलवार) को पीएम मोदी राजस्थान पहुंच रहे थे। यहां पर इतनी भयानक आग लगी थी कि उसे काबू करने के लिए मौके पर दो दर्जन से ज्यादा फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद इसे बूझाने में कामयाबी मिली।
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, जशपुर जिले में एयर एम्बुलेंस हुई क्रैश, ऊंची पहाड़ियों के बीच गिरने से रेस्क्यू टीम को पहुंचने में दिक्कत, देखें VIDEO
CHO ने की पुष्टि
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी रिफाइनरी के उद्धाघटन के अलावा एक जनसभा को भी संबोधित करते वाले थे। आग लगने के कारण उनका ये कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। इसकी पुष्टि राजस्थान के मुख्यमंत्री कार्यालय (CHO) ने की है। आगे बताया जा रहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सोमवार शाम को पचपदरा पहुंचना था।
डेढ़ घंटे के बाद आग पर पाया काबू
इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि रिफाइनरी के 'क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट' में आग लगी थी। अधिकारियों ने इस घटना को लेकर बताया कि इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर तुरंत दमकल की गाड़ियां पहुंच गई और आग पर काबू पाने के लिए काम शुरू किया गया। उन्होंने आगे बताया कि हालात पर काबू पाने के लिए आपातकालीन टीमों को भी शामिल किया गया। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। घटनास्थल पर करीब 50 गाड़ियां भेजी गई और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मेहनत के बाद इस पर काबू पा लिया गया।
यह भी पढ़े -मानकों पर नहीं है ध्यान, उपभोक्ता को भुगतना पड़ सकता है खामियाजा, सवाल - हादसा होने पर कौन होगा जिम्मेदार
कांग्रेस नेता ने जताया दुख
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "बालोतरा के पचपदरा में रिफाइनरी में आग लगने की खबर सुनकर चिंता हुई। रिफाइनरी हम सभी राजस्थानियों के लिए गर्व करने वाली परियोजना है जिसका कल उद्घाटन होना है। ऐसे समय पर यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इस घटना में सभी की सलामती की प्रार्थना करता हूं।"
Created On :   20 April 2026 6:26 PM IST












