Jaipur Contaminated Water Case: राजस्थान में इंदौर जैसे हालात, दूषित पानी पीने से 500 से ज्यादा लोग बीमार, इलाका जानकर रह जाएंगे हैरान

राजस्थान में इंदौर जैसे हालात, दूषित पानी पीने से 500 से ज्यादा लोग बीमार, इलाका जानकर रह जाएंगे हैरान
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर जैसा मामला राजस्थान की राजधानी से सामने आया है। यहां के एक इलाके के लोगों को मजबूरन गंदा पानी पीना पड़ रहा है। इसके कारण 500 से ज्यादा लोगों के बीमार होने की खबर बताई जा रही है।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर जैसा मामला राजस्थान की राजधानी से सामने आया है। यहां के एक इलाके के लोगों को मजबूरन गंदा पानी पीना पड़ रहा है। इसके कारण 500 से ज्यादा लोगों के बीमार होने की खबर बताई जा रही है। लेकिन हैरान करने वाली ये बात सामने आई है कि जिस इलाके से ये मामला सामने आया है। इससे कुछ दूरी पर राज्य के गवर्नर, मुख्यमंत्री, ज्यादातर मंत्री समेत कई ब्यूरोक्रेट्स रहते हैं। यहां पर तीन दिनों तक, जो पानी पहुंचा है। वह गांदे नालों का बताया जा रहा है।

चार दिन से बीमार

यह मामले सिविल लाइंस इलाके के सुशीलपुरा बस्ती का बताया जा रहा है। यहां पर सात सौ से आठ सौ मकान बने हैं। इस बस्ती के 500 से ज्यादा लोग दूषित पानी पीने से बीमार पड़ गए हैं। जिनमें से किसी को उल्टी और दस्त की शिकायत सामने आई है। तो किसी को पेट दर्द और बुखार हो गया है। बताया जा रहा है कि कोई चार दिन से बीमार पड़ा है तो कोई ग्लूकोज चढ़वाने के बाद घर पर आराम कर रहे हैं।

गंदा पानी पीने से लोगों में ये शिकायतें

जानकारी के मुताबिक, दूषित पानी की सप्लाई को काफी हद तक सही कर दिया गया है, लेकिन अभी भी पानी में कुछ पीलापन बताया जा रहा है। इलाके के लोग इस कदर डरे हुए है कि पानी पीने में हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। हालांकि, बस्ती में प्रशासन की तरफ से साफ पानी का टैंकर भीजवाया जा रहा है। ज्यादातर लोग इसी पानी का उपयोग कर रहे हैं। वहीं कई लोग आरओ का पानी खरीद का पीने में इस्तेमाल कर रहे हैं।

लोगों में गुस्से का माहौल

इस गंदे पानी की सप्लाई को लेकर लोगों में जबरदस्त गुस्सा देखने को मिला है। नाराज नागरिकों ने तीन दिन पहले स्थानीय बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा को पीने के लिए गंदा पानी दिया था। इसके लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। इस मामले में कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर तंज कसा है। कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बताया कि अगर राजस्थान के सबसे वीआईपी इलाके में ये हालात है तो सरकार दूर दराज के इलाकों में कैसे पानी पहुंचाती होगी।

Created On :   4 April 2026 11:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story