Raghav Chadha News: आप से दरार के बीच राघव चड्ढा की प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- 'मैं बोलना नहीं चाहता लेकिन...'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी और राघव चड्ढा की नाराजगी को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर प्रतिक्रिया दी है कि मैं बोलना नहीं चाहता था लेकिन चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता। राघव चड्ढा का कहना है कि उन पर कोऑर्डिनेट अटैक किया गया है।
यह भी पढ़े -दिल्ली से मुंबई के सफर में मनोज कुमार ने लिख डाली थी 'उपकार' की कहानी, गाने के पीछे भी दिलचस्प किस्सा
क्या बोले राघव चड्ढा?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा है कि कल से मेरे खिलाफ एक स्क्रिप्टेड कैंपेन चल रहा है। एक ही जैसी भाषा, एक ही जैसी बातें और एक ही जैसा आरोप। ये कोई संयोग बिल्कुल नहीं है बल्कि कोऑर्डिनेटेड अटैक है। पहले मैंने सोचा था कि इसका जवाब नहीं देना चाहिए, लेकिन फिर लगा कि कहीं झूठ को सौ बार बोला जाए तो इसे कुछ लोग सच ना मानने लगें। इसलिए ही मैंने सोचा है कि जवाब दूं। आम आदमी पार्टी ने तीन आरोप लगाते हुए कहा है कि इन आरोपों की वजह से हम राघव चड्ढा को पार्लियामेंट में बोलने का मौका नहीं देंगे। राघव चड्ढा के पार्लियामेंट में बोलने पर रोक लगाी गई है क्योंकि उन्होंने तीन गलतियां की हैं।
वॉकआउट वाले आरोप पर क्या बोले राघव चड्ढा?
राघव चड्ढा ने कहा है कि मेरे ऊपर पहला आरोप लगाया गया है कि जब विपक्ष पार्लियामेंट से वॉकआउट करता है तो राघव चड्ढा वहीं बैठे रहते हैं, वो वॉकआउट नहीं करते हैं। ये बिल्कुल सफेद झूठ है। मैं चुनौती देता हूं कि एक दिन भी ऐसा बता दें जब विपक्ष ने वॉकआउट किया हो और मैंने उनका साथ ना दिया हो। पार्लियामेंट में तो हर जगह सीसीटीवी कैमरेज लगे हैं। आप सीसीटीवी कैमरा निकालकर दिखा दीजिए और दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
महाभियोग प्रस्ताव पर राघव चड्ढा की प्रतिक्रिया
राघव चड्ढा ने आरोपों को पॉइंट आउट करते हुए आगे कहा कि आम आदमी पार्टी ने मेरे ऊपर दूसरा आरोप लगाया है कि राघव चड्ढा ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर के इंपीचमेंट मोशन साइन करने से मना कर दिया था। तो ये भी दूसरा सफेद झूठ है। आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता ने मुझे ना तो फॉर्मल और ना ही इनफॉर्मल तौर पर इस मोशन पर साइन करने के लिए कहा था। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा में कुल 10 सांसद हैं, जिनमें से 6 या 7 सांसदों ने इस पर खुद ही साइन नहीं किया। तो भला इसमें मेरी क्या गलती है? पूरा दोष मुझपर ही क्यों मढ़ा जा रहा है। इस मोशन के लिए राज्यसभा से टोटल 50 ही साइन चाहिए होते हैं यानी 105 विपक्षी सांसदों में से सिर्फ 50 सिग्नेचर से ये याचिका पूरी हो जाती है तो इतना ज्यादा शोर क्यों हो रहा है।
मैं सिर्फ मुद्दे उठाने आया हूं- राघव चड्ढा
राघव चड्ढा ने आगे कहा है कि मुझ पर जो तीसरा आरोप लगा है वो ये था कि राघव चड्ढा डर गए हैं और इसलिए वो बेकार के मुद्दे उठाते हैं। बता दूं कि मैं पार्लियामेंट में शोर मचाने, चीखने-चिल्लाने, माइक तोड़ने या गाली देने के लिए नहीं गया हूं। मैं वहां पर जनता के मुद्दे को उठाने गया हूं। लोगों की बात करने गया हूं। मैंने कौन सा मुद्दा नहीं उठाया? मैंने जीएसटी से लेकर इनकम टैक्स की बात की। पंजाब के पानी से लेकर दिल्ली की हवा का मुद्दा उठाया। हमारी सरकारी स्कूलों की हालत से लेकर पब्लिक हेल्थ केयर संस्थाओं को मजबूत करने की बात करती है। भारतीय रेलवे में जो पैसेंजर ट्रैवल करते हैं, उनकी समस्याएं रखीं। बेरोजगारी से लेकर महंगाई तक तमाम मुद्दे उठाए गए हैं। आप मेरे चार साल के पार्लियामेंट का ट्रैक रिकॉर्ड उठाकर देख लीजिए। मैं पार्लियामेंट में इंपैक्ट क्रिएट करने गया हूं, वहां हंगामा खड़ा करने नहीं गया।
Created On :   4 April 2026 4:41 PM IST












