Assam Assembly Election 2026: CM हिमंता बिस्वा सरमा ने विपक्ष को जमकर लगाई लताड़, कांग्रेस और AIMIM को सुनाई खरी-खरी

CM हिमंता बिस्वा सरमा ने विपक्ष को जमकर लगाई लताड़, कांग्रेस और AIMIM को सुनाई खरी-खरी
असम में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। इस बीच खछार में शुक्रवार को बीजेपी उम्मीदवार और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने चुनावी रैली को संबोधित किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। इस बीच खछार में शुक्रवार को बीजेपी उम्मीदवार और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को आड़े हाथों लिया। इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को भी घेरा। सीएम हिमंता बिस्वा ने कहा, 'असदुद्दीन ओवैसी जो भी नारा दे। चुनाव के बाद तो नारा प्रधानमंत्री मोदी और मेरा ही चलेगा।'

हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस और एआईएमआईएम पर साधा निशाना

इस बयान को देते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने साफ मैसेज दिया कि बीजेपी को अपनी जीत पर पूरी तरह भरोसा है। जबकि, विपक्ष का प्रभाव सीमित है।

दरअसल, असम में इस बार का चुनाव विकास या स्थानीय तक ही नहीं सीमित है। बल्कि पहचान, जमीन और राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई में बदलता दिखाई दे रहा है। खासतौर से प्रवासन, अतिक्रमण और भूमि से जुड़े मुद्दों ने चुनावी बहस को बल दे दिया है। लिहाजा, नेताओं के बीच भी तीखी बयानबाजी देखने को मिल रही है।

उधर, बारपोटा में असदुद्दीन ओवैसी ने सीएम सरमा के बयान और उनकी सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा, 'हिमंत बिस्वा सरमा जो कर रहे हैं, वह असंवैधानिक है, और बदरुद्दीन अजमल की पार्टी सुप्रीम कोर्ट गई थी और वहां से आदेश भी लेकर आई। अगर वन भूमि है, तो वैकल्पिक जमीन दी जाए। ओवैसी ने आरोप लगाया कि सरकार एक विशेष समुदाय को निशाना बना रही है।

ओवैसी ने हिमंता बिस्वा सरमा पर किया पलटवार

इतना ही नहीं, बल्कि ओवैसी ने सरकार की कार्रवाई को 'गैरकानूनी, असंवैधानिक और दमनकारी' बताया। उन्होंने कहा, 'सिर्फ एक समुदाय के खिलाफ टारगेटेड एक्शन लिया जा रहा है और हम इसकी निंदा करते हैं।'

ओवैसी ने दावा किया कि जनता इस बार सरकार को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमें भरोसा है कि 9 तारीख को बड़ी संख्या में लोग एआईयूडीएफ के पक्ष में वोट करेंगे। ओवैसी ने मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर भी निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री एक अमीर आदमी की तरह बात कर रहे हैं। वे गरीब विरोधी हैं। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जब असम में 50 हजार मुस्लिम अल्पसंख्यकों को बेघर कर दिया जा रहा था तब अगर कोई लड़ रहा था तो वो AIUDF का नेतृत्व था। कांग्रेस अंधी और गूंगी बन चुकी थी।

इस दौरान ओवैसी ने कांग्रेस की सक्रियता पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी केरलम चला गया। दोनों (राहुल गांधी और प्रियंका गांधी) एक बार आए थे। दोनों 2-2 बैठक करके चले गए। उन्हें भी पता है कि वे हारने वाले हैं।

Created On :   3 April 2026 9:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story