Nalanda Stampede Case: मंदिर में हुई अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार कौन? निर्दलीय सांसद ने किसको दिया दोषी करार?

डिजिटल डेस्क, पटना। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने नालंदा भगदड़ हादसे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शुक्रवार (3 अप्रैल) को मीडिया से बातचीत में बताया कि बिहार में मंगलवार को हुई दुर्घटना का दोषी आखिर कौन है? उन्होंने कहा कि अव्यवस्था के लिए समाज और मंदिर प्रबंधन, दोनों ही जिम्मेदार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश में ऐसी घटनाए होती ही रहती हैं। पप्पू यादव ने इस मुद्दे को सदन में भी उठाया था।
यह भी पढ़े -बिजनौर में व्यापारियों और पूर्व सांसद के बीच भारी हंगामा, गाड़ी के सामने लेटे कारोबारी, मामला सुलझाने के लिए 5 करोड़ रुपए की मांग
यह भी पढ़े -'अरविंद केजरीवाल के अराजक और भ्रष्ट...' राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता के पद से हटने पर दिल्ली बीजेपी ने क्या कहा?
भगदड़ हादसे का दोषी कौन?
नालंदा के मां शीतला मंदिर में हुई भगदड़ की घटना पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि इस अव्यवस्था के लिए समाज और मंदिर प्रबंधन, दोनों ही दोषी हैं। सरकार जैसी कोई चीज है ही नहीं; उसे इस बात की कोई परवाह नहीं है कि कहां क्या हो रहा है। यह पहली बार नहीं है; जहानाबाद में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी। पूरे देश में इस तरह की भगदड़ की घटनाएं लगातार हो रही हैं। मैंने कल सदन में यह मुद्दा उठाया था।
क्या है पूरा मामला?
बिहार के नालंदा में मंगलवार (31 मार्च) को बड़ा हादसा हुया था। नालंदा के एक मंदिर में सुबह भगदड़ मचने से 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 12 लोग घायल हुए थे। यह घटना दीपनगर थाना इलाके के मघड़ा स्थित शीतला मंदिर में हुई थी। आपको बता दें, शीतला मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालु हजारों की संख्या में यहां पूजा करने के लिए आते हैं। लेकिन, इस मंगलवार को सुरक्षा-व्यवस्था बदहाल रही। मंदिर में पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने से अचानक भगदड़ मच गई।
Created On :   3 April 2026 10:36 AM IST












