Priyanka Chaturvedi meets PM Modi: प्रियंका चतुर्वेदी ने PM मोदी से की मुलाकात, फ्यूचर की पॉलिटिक्स पर की बड़ी घोषणा

प्रियंका चतुर्वेदी ने PM मोदी से की मुलाकात, फ्यूचर की पॉलिटिक्स पर की बड़ी घोषणा
शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की फोटो शेयर की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की फोटो शेयर की। इस मुलाकात के लिए प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया और साथ ही अपने फ्यूचर की पॉलिटिक्स पर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि वो विपक्ष की मुखर सदस्य बनी रहेंगी। उन्होंने कहा कि देश को एक मजबूत विपक्ष की जरूरत है।

प्रियंका चतुर्वेदी ने पीएम मोदी से की मुलाकात

प्रियंका चतुर्वेदी ने एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मैं आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहूंगी जिन्होंने मुझसे मुलाकात की और राज्यसभा में मेरे अनुभव को सुना, साथ ही अपने विचार भी साझा किए। आदरणीय प्रधानमंत्री जी, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं विपक्ष में एक मुखर सदस्य बनी रहूंगी, क्योंकि देश को एक मजबूत विपक्ष की जरूरत है। मैं देश के लिए खड़ी रहूंगी और देश की आवाज उठाती रहूंगी। जय महाराष्ट्र। जय हिंद।"

बता दें, प्रियंका चतुर्वेदी के इस कार्यकाल का राज्यसभा में 2 अप्रैल को आखिरी दिन था। उनकी पार्टी महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) का हिस्सा है। MVA के सभी दलों को मिलाकर उनके पास राज्यसभा चुनाव में एक सीट जीतने के लिए विधायकों के वोट मौजूद थे। MVA के सभी दलों ने मिलकर सीनियर नेता शरद पवार को इस बार राज्यसभा भेजा है।

कांग्रेस से प्रियंका चतुर्वेदी ने की थी राजनीतिक करियार की शुरुआत

मालूम हो कि, प्रियंका चतुर्वेदी ने 2010 से राजनीति में आने का फैसला लिया। उन्होंने कांग्रेस से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़कर शिवसेना (अविभाजित) ज्वाइन की थी। फिर साल 2020 में शिवसेना (यूबीटी) ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया।

Created On :   3 April 2026 2:10 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story