तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, 27 चेहरों पर जताया भरोसा, इन 5 महिलाओं को भी मिला टिकट

BJP ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, 27 चेहरों पर जताया भरोसा, इन 5 महिलाओं को भी मिला टिकट
भाजपा ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 27 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है जिनमें 5 महिलाओं के नाम भी शामिल हैं।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु में बीजेपी ने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इनमें 5 महिलाओं का नाम भी शामिल है। सूची में अवडी सीट से एम. राजसिंहा महिंद्रा, मायलापुर से डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन, थल्ली से डॉ. नागेश कुमार, तिरुवन्नामलाई से सी. एलुमलाई और रसिपुरम (SC) से डॉ. एस.डी. प्रेमकुमार को टिकट दिया गया है। मोडकुरिची से किर्थिका शिवकुमार, उदगमंडलम से भोजराजन, अवनाशी (SC) से डॉ. एल. मुरुगन, तिरुप्पुर (दक्षिण) से एस. थंगराज और कोयंबटूर (उत्तर) से वनाथी श्रीनिवासन मैदान में हैं। वहीं तिरुवरुर से गोवी चंद्रु और थंजावुर से एम. मुरुगानंदम को उम्मीदवार बनाया गया है।

किन-किन लोगों को मिला टिकट?

इसके अलावा गांधर्वकोट्टई (SC) से सी. उदयकुमार, पुडुकोट्टई से एन. रामचंद्रन, अरंथंगी से कविता श्रीकांत, तिरुपत्तूर से के.सी. तिरुमारन और मनामदुरई (SC) से पोन वी. बलागणपथी को टिकट मिला है। मदुरै दक्षिण से प्रो. रामास्रीनिवासन, सत्तूर से नैनार नागेन्द्रन, रामनाथपुरम से जीबीएस के. नागेन्द्रन और तिरुचेंदूर से केआरएम राधाकृष्णन चुनाव लड़ेंगे। वासुदेवनल्लूर (SC) से अनंथन अय्यासामी, राधापुरम से एस.पी. बालकृष्णन, नागरकोइल से एम.आर. गांधी, कोलाचेल से टी. शिवकुमार, पद्मनाभपुरम से पी. रमेश और विलावनकोड से एस. विजयाधारानी को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

5 मिलाओं को मिला मौका

1. डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन (मायलापुर)

2. किर्थिका शिवकुमार (मोडक्कुरिची)

3. वनाथी श्रीनिवासन (कोयंबटूर उत्तर)

4. कविता श्रीकांत (अरंथंगी)

5. एस. विजयाधारानी (विलावनकोड)

कितनी सीटों पर उतरी बीजेपी?

मालूम हो कि बीजेपी को तमिलनाडु में 27 सीटें मिली हैं। इनमें मायलापुर, अविनाशी, कोयंबटूर नॉर्थ, नागरकोइल, विलावनकोड और रामनाथपुरम जैसी अहम सीटें शामिल हैं। पार्टी ने कम सीटों पर ही चुनाव लड़ने का फैसला किया है लेकिन हर सीट पर मजबूत और जाने-पहचाने चेहरों को उतारा है।बीजेपी इस बार सोच-समझकर रणनीति के साथ मैदान में उतर रही है। पार्टी का फोकस जीतने वाली सीटों पर ज्यादा ध्यान देने का है। आपको बता दें कि, तमिलनाडु में एक ही चरण में 23 अप्रैल 2026 को मतदान होगा। इसके बाद 4 मई 2026 को नतीजों का ऐलान होगा।

Created On :   3 April 2026 2:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story