Good Friday: उपराष्ट्रपति राधाकृष्ण-पीएम मोदी ने किया यीशु मसीह के बलिदान को याद, ओम बिरला ने भी किया पोस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 'गुड फ्राइडे' के मौके पर दिग्गज नेताओं ने यीशु मसीह के बलिदान को याद किया है। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ओम बिरला ने अपने-अपने एक्स अकाउंट पर देशवासियों के लिए मैसेज लिखा है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं उन्होंने क्या कहा?
यह भी पढ़े -बिजनौर में व्यापारियों और पूर्व सांसद के बीच भारी हंगामा, गाड़ी के सामने लेटे कारोबारी, मामला सुलझाने के लिए 5 करोड़ रुपए की मांग
उपराष्ट्रपति का पोस्ट
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि गुड फ्राइडे के इस पवित्र अवसर पर, हम यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हैं और उनके प्रेम, करुणा और क्षमा के शाश्वत संदेश पर चिंतन करते हैं। उनका जीवन और उनकी शिक्षाएं हमें विनम्रता, निस्वार्थता और नेकी के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं। कामना है कि यह दिन सत्य को बनाए रखने, दयालुता फैलाने और समाज में सद्भाव बढ़ाने के हमारे संकल्प को और मजबूत करे।
यह भी पढ़े -'अरविंद केजरीवाल के अराजक और भ्रष्ट...' राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता के पद से हटने पर दिल्ली बीजेपी ने क्या कहा?
पीएम ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि गुड फ्राइडे हमें यीशु मसीह के बलिदान की याद दिलाता है। कामना है कि यह दिन सद्भाव, करुणा और क्षमा के मूल्यों को और मजबूत करे व भाईचारा और आशा हम सभी का मार्गदर्शन करें।
ओम बिरला का एक्स पोस्ट
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि गुड फ्राइडे के इस पवित्र दिन पर, हम ईसा मसीह के उस सर्वोच्च बलिदान को याद करते हैं, जिन्होंने मानवता के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। कामना है कि यह दिन हमें दयालुता अपनाने, हमारे विश्वास को मजबूत करने और चारों ओर सद्भाव फैलाने के लिए प्रेरित करे।
Created On :   3 April 2026 9:35 AM IST













