महाराष्ट्र पॉलिटिक्स: क्या बारामती उपचुनाव से पहले ही टूट जाएगी अजित पवार की NCP? संजय राऊत के दावे से सियासी हलचल तेज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं। इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) भविष्य में फूट आ जाएगी। एनसीपी पूरी तरह से बिखर जाएगी। उन्होंने दावा किया कि 25 या 30 विधायक सीधे बीजेपी में शामिल होने की तैयारी उसी तरह से एकनाथ शिंदे के साथ जो विधायक हैं, उनमें से भी बहुत बड़ा हिस्सा बीजेपी में जाएगा। जलगांव के लगभग सभी विधायक गिरीश महाजन के साथ बीजेपी में जाएंगे।
यह भी पढ़े -रेवंत रेड्डी के दावों पर जी. किशन रेड्डी ने उठाए सवाल, केरल के लोगों के नाम पत्र लिखकर दी चेतावनी
अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई बारामती सीट
बता दें, महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद बारामती विधानसभा सीट खाली हो गई थी। इस सीट से उनकी पत्नी और डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार चुनाव लड़ेंगी। बारामती को पवार परिवार का गढ़ माना जाता है। इस सीट पर 23 अप्रैल को उपचुनाव होने हैं। बता दें, बारामती लोकसभा सीट से शरद पवार की बेटी सुनेत्रा पवार सांसद हैं।
अजित पवार के निधन के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कमान अब सुनेत्रा पवार के हाथों हैं। उन्हें ही पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। हालांकि, यह पहली बार नहीं कि विपक्ष के किसी नेता ने ये कहा हो कि एनसीपी टूट जाएगी। पहले भी विपक्ष बीजेपी पर आरोप लगता रहा है कि वो अपने सहयोगी दलों का पहले इस्तेमाल करती और बाद में पार्टी को तोड़ देती है। वहीं, बीजेपी आरोपों को सिरे से खारिज करती रही है।
यह भी पढ़े -तेजस्वी ने बिहार की सच्चाई बताई, दिन को दिन और रात को रात कहना अपराध नहीं शक्ति सिंह यादव
बारामती उपचुनाव के लिए 30 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन पत्र
बारामती उपचुनाव के लिए 30 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा है। लेकिन एनसीपी की कोशिश है कि चुनाव निर्विरोध हो। इस बीच शिवसेना के नेता और महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि अजित दादा के निधन के बाद उस सीट पर निर्विरोध चुनाव होना चाहिए। किसी पार्टी को वहां पर उम्मीदवार नहीं खड़ा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये महाराष्ट्र की परंपरा रह चुकी है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस को भी अपना उम्मीदवार नहीं देना चाहिए। अगर देंगे तो गलत मैसेज जाएगा।"
Created On :   3 April 2026 6:27 PM IST












