तेजस्वी ने बिहार की सच्चाई बताई, दिन को दिन और रात को रात कहना अपराध नहीं शक्ति सिंह यादव
पटना, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने तेजस्वी यादव की केरल यात्रा के दौरान बिहार को लेकर की गई टिप्पणियों, आगामी विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल और मोतिहारी में हालिया जहरीली शराब त्रासदी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।
केरल यात्रा के दौरान बिहार को लेकर तेजस्वी यादव की टिप्पणियों पर शक्ति सिंह यादव ने कहा कि दिन को दिन और रात को रात कहना कोई अपराध या बदनामी नहीं है। जिन्हें सच से परहेज है, वे ही इसे गलत ठहराते हैं। तेजस्वी यादव ने बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, पलायन, बेरोजगारी, प्रति व्यक्ति आय और निवेश को लेकर वास्तविक स्थिति बताई, जो तथ्यों पर आधारित है। गुजरात-बिहार की तुलना में बिहार की पिछड़ी स्थिति को उजागर करने पर एनडीए के नेता बदनामी का आरोप लगा रहे हैं।
उन्होंने सवाल किया कि अगर बिहार गरीब है तो क्या सच बोलना गलत है? पोल खुलने पर शर्म आ रही है, इसलिए 10 लाख करोड़ का पैकेज मांग रहे हैं। चिराग पासवान पर तंज कसते हुए कहा कि लालू जी के राज में जाति विशेष की हत्याएं नहीं होती थीं, बल्कि आज की स्थिति अलग है। राजनीति में सच्चाई खोलने वाले को चेहरा नहीं दिखाना पड़ता।
महिला आरक्षण बिल पर उन्होंने कहा कि आरजेडी महिला आरक्षण बिल का समर्थन करती है, लेकिन आरक्षण के अंदर आरक्षण की मांग करती रही है। पिछड़ी, अति पिछड़ी और दलित महिलाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए, ताकि मालदार और ऊपरी तबके की महिलाएं ही फायदा न उठा लें। गरीब, हाशिये पर की महिलाएं को मौका मिले। बाबा साहेब अंबेडकर का सपना सामाजिक न्याय का है।
उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी जैसी आयरन लेडी देश संभाल सकती हैं, लेकिन बिहार की महिलाओं को भी राजनीतिक प्रतिनिधित्व में समान अवसर चाहिए। विशेष सत्र बुलाकर बिहार हित की बात की जा रही है।
मोतिहारी में हालिया जहरीली शराब से हुई मौतें पर शक्ति सिंह यादव ने कहा कि यह पहली बार नहीं है। नवादा, सीवान, मोतिहारी, वैशाली, गोपालगंज, समस्तीपुर आदि जगहों पर पहले भी ऐसी घटनाएं हुईं। सरकार शराबबंदी का ढोंग करती है, लेकिन आंखें बंद किए बैठी है। शराबबंदी कानून सत्ता के लिए आर्थिक संसाधन का हथियार बन गया है। उन्होंने आगे कहा कि शराबबंदी असफल है और गरीबों को जहरीली शराब की ओर धकेल रही है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   3 April 2026 5:45 PM IST












