राघव चड्ढा को लेकर एनडी गुप्ता की प्रतिक्रिया, 'पार्टी ऐसे निर्णय करती रहती है'

राघव चड्ढा को लेकर एनडी गुप्ता की प्रतिक्रिया, पार्टी ऐसे निर्णय करती रहती है
आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता ने राघव चड्ढा विवाद को लेकर आईएएनएस से कहा कि पार्टी ऐसे निर्णय करती रहती है, यह कोई बड़ा निर्णय नहीं है। पार्टी ने निर्णय किया कि राघव को जिम्मेदारी निभाते हुए चार साल हो गए हैं, अब किसी दूसरे को मौका दिया जाए।

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता ने राघव चड्ढा विवाद को लेकर आईएएनएस से कहा कि पार्टी ऐसे निर्णय करती रहती है, यह कोई बड़ा निर्णय नहीं है। पार्टी ने निर्णय किया कि राघव को जिम्मेदारी निभाते हुए चार साल हो गए हैं, अब किसी दूसरे को मौका दिया जाए।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने बदलाव का निर्णय लिया है। आम आदमी पार्टी में सब मिल-जुलकर काम करते हैं। ऐसे बदलाव तो होते रहते हैं। एनडी गुप्ता ने कहा कि किसी भी मुद्दे पर अपनी बात कहने की हमारी पार्टी के हर सांसद को आजादी है। आपने देखा होगा कि संसद में राघव चड्ढा बोलते रहते हैं।

राघव चड्ढा के सोशल मीडिया पोस्ट पर एनडी गुप्ता ने कहा कि उनके पोस्ट के बारे में बिल्कुल भी पता नहीं है। राज्यसभा में हमारे दूसरे भी सदस्य हैं; सारे डिप्टी लीडर तो नहीं हैं, सब बोलते हैं। डिप्टी लीडर की अगर जिम्मेदारी बदली गई है तो इसका यह मतलब तो नहीं है कि 'खामोश' कर दिया गया है। जीरो आवर में कोई भी बोल सकता है। वहां बोलने के लिए परमिशन लेने की भी आवश्यकता नहीं है। मेरे हिसाब से हफ्ते में दो-तीन बार राघव चड्ढा तो बोलते ही हैं।

राघव चड्ढा विवाद पर अनुराग ढांडा की प्रतिक्रिया पर उन्होंने कहा कि हमें ज्यादा फोकस देश के मुद्दों पर करना चाहिए।

एलपीजी को लेकर कांग्रेस नेता कमलनाथ के बयान पर एनडी गुप्ता ने कहा कि ये कहना ठीक नहीं है कि देश के सामने समस्या नहीं है। मॉनिटरिंग करने के लिए आज भी सरकार ने एक कमेटी बनाई है। सब चीजों के दाम बढ़ रहे हैं, ऐसा नहीं है कि सरकार जिम्मेदार है। वैश्विक संकट की वजह से ये सबकुछ हो रहा है। मैन्युफैक्चरिंग हमारी काफी डाउन हो गई है।

उन्होंने कहा कि लगभग 67 प्रतिशत ग्रेजुएट युवा बेरोजगार हैं। हर तीन में से दो आदमी बिना नौकरी के है। पश्चिम एशिया के संकट से महंगाई बढ़ गई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 April 2026 6:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story