UP News: कांशीराम जयंती के बाद अब अंबेडकर जयंती को लेकर अखिलेश यादव की नई रणनीति, उठाया ये बड़ा कदम

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 3 अप्रैल (शुक्रवार) को लखनऊ में स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत की है। उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला भी बोला है। उन्होंने कहा है कि जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उस आवाज को तुरंत की दबाने का काम किया जाता है। इस सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए कुछ भी नहीं किया है। हम लोगों से अपील करते हैं कि वे इस सरकार के खिलाफ एकसाथ होकर खड़े हों। साथ ही उन्होंने कहा है कि हम सब लोगों ने मिलकर ये तय किया है कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जो जयंति आ रही है उसको सेक्टर स्तर पर गांव स्तर पर मनाने का काम करेंगे। साथ ही संविधान पर जिस तरह का संकट है उस पर भी चर्चा करेंगे।
यह भी पढ़े -बीज से बाजार और प्रयोगशाला से खेत तक, कृषि मेला किसानों को देगा उन्नत खेती का नक्शा शिवराज सिंह चौहान
क्या बोले सपा चीफ?
सपा चीफ अखिलेश यादव ने आगे कहा है कि ये अमृतकाल नहीं है, ये सनातनियों का संकट काल चल रहा है। ये वो ही संकट काल है, जहां संत मारे जा रहे हैं, संतों की हत्याएं हो रही हैं और उनको अपमानित किया जा रहा है।
यह भी पढ़े -भारत और ऑस्ट्रेलिया ने कृषि कारोबार में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए 'एग्रीमैत्री' पहल की शुरुआत की रिपोर्ट
अखिलेश ने साधा सरकार पर निशाना
अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि बीजेपी के लोग संविधान से चलने वाले लोग नहीं है, मन विधान से चलने वाले लोग हैं। पीडीए के लोगों को साथ में लाकर आने वाले वक्त में 2027 में बीजेपी को हराकर यूपी को विकास की राह पर लाने का काम करेंगे। अखिलेश यादव ने ये भी कहा है कि ये लोग जापान घूम आए हैं पर वहां से कुछ भी सीखकर नहीं आए हैं। कानून व्यवस्था को चौपट कर दिया है, शिक्षा विभाग को बर्बाद कर दिया और तो और स्वास्थ्य विभाग का भी बुरा हाल चल रहा है। जिंदा लोगों को मुर्दाघर भेजा जा रहा है, स्वास्थ्य विभाग की स्थिति बहुत बुरी है। बीजेपी के लोग नकारात्मक लोग हैं, पार्टी के अंदर ही लड़ाई चल रही है।
Created On :   3 April 2026 5:20 PM IST












