Priyanka Chaturvedi: शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने राज्यसभा से रिटायर होने के बाद खरगे से की मुलाकात, क्या बोलीं सांसद?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्यसभा से 59 सदस्य18 को मार्च को रिटायर हो रहे है। जिनमें शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी भी शामिल हैं। प्रियंका ने अपने विदाई भाषण में अपने 6 वर्षों के कार्यकाल को गर्वपूर्ण बताया है। 2 अप्रैल 2026 को उनका राज्यसभा से आखिरी दिन था। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। प्रियंका ने लिखा राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने हमारा सदैव समर्थन किया इसके लिए धन्यवाद !
राज्यसभा से रिटायर होने के बाद प्रियंका ने क्या कहा?
शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी गुरुवार (2 अप्रैल) को PM मोदी से मिलने पहुंची थी। मुलाकात करने के बाद इसकी फोटो उन्होंने एक्स पर साझा किया था। उन्होंने मुलाकात करने के बाद प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया, इसके साथ ही प्रियंका ने कहा वह जब तक राज्यसभा की सदस्या थी मुखर होकर बोलती रही क्योंकि देश को एख मजबूत विपक्ष की जरूरत है।
महाराष्ट डिप्टी सीएम से मिलने के बाद प्रियंका ने क्या कहा?
प्रियंका चतुर्वेदी ने गुरुवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होने एक्स पर कहा, राज्यसभा में महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री से मिलकर बहुत खुशी हुई। यह देखकर बेहद खुशी हुई कि व्यक्तिगत क्षति के बावजूद सुनेत्रा पवार न केवल अपनी पार्टी बल्कि राज्य की भी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं। राज्य प्रशासन में उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए मैंने उन्हें शुभकामनाएं दीं।"
Created On :   3 April 2026 5:49 PM IST












