Special Session 2026: केंद्र सरकार पर जमकर बरसे जयराम रमेश, 5 राज्यों के चुनाव को प्रभावित करने के लिए बुला रही है विशेष सत्र

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा और राज्यसभा का तीन दिन का (16 से 18 अप्रैल) विशेष सत्र बुलाया गया है। इसको लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार (3 अप्रेल) को मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं ऐसे में भाजपा सरकार विशेष सत्र बुलाकर चुनावी लाभ लेना चाहती है। कांग्रेस सांसद ने कहा केंद्र सरकार महिला आरक्षण अधिनियम में संशोधन करके दोबारा श्रेय लेना चाहती है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में जब संशोधन किया जा रहा था तब सत्तापक्ष ने विपक्ष से कोई बातचीत नहीं की।
विशेष सत्र बुलाए जाने पर उठाए सवाल
संसद का वर्तमान बजट सत्र गुरुवार 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। लेकिन केंद्र सरकार ने केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक पारित करने के लिए तीन दिन का विशेष सत्र बुलाया है। जयराम रमेश ने पत्रकारों से बातचीत करने हुए कहा कि केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने 16 मार्च को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को एक चिट्ठी लिखी थी। इसमें उन्होंने कहा सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सदन में चर्चा करना चाहती है। खरगे ने इसके जवाब में कहा कि पहले सर्व दलीय मीटिंग बुलाई जाए, उसमें सरकार लिख कर दे कि वह क्या करना चाहती है। उसके बाद सभी दलों ने पत्र लिखा और कहा 29 अप्रैल के बाद सभी दलों की मीटिंग बुलाई जाए, क्योंकि 29 अप्रैल तक 5 राज्यों में विधानसभा हो जाएंगे।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री ने खरगे को चिट्ठी लिखी
रमेश ने कहा 26 मार्च को किरन रीजीजू ने एक बार फिर 26 मार्च को खरगे को चिट्ठी लिखी। इसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार से इस बारे में बातचीत करे। खरगे ने भी एक बार फिर वही बात दोहराते हुए कहा कि 29 अप्रैल के बाद सभी दलों की मीटिंग बुलाई जाए। जयराम ने कहा कि सरकार विशेष सत्र इस लिए बुला रही है क्योंकि वह एकतरफा फैसला लेना चाहती है। इसी बीच पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लागू है। ऐसे में विशेष सत्र बुलाना आचार संहिता का उलंघन है।
आगे उन्होंने कहा यह जानकारी भी मिली है कि यह सत्र महिला आरक्षण अधिनियम को लेकर नहीं, बल्कि परिसीमन को लेकर भी है। जबकि परिसीमन के बारे में पहले नहीं बताया गया था। बता दें, परिसीमन वह है, जो जनगणना के बाद जनसंख्या में बदलाव के आधार पर देश में लोकसभा और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं को फिर से तय करना।
जयराम रमेश ने कहा कि विशेष सत्र चुनावी लाभ के लिए और पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए बुलाया जा रहा है। उन्होंने कहा यह चुनाव का समय है जिसमें पीएम मोदी यह कह कर श्रेय लेंगे कि मैं महिला आरक्षण को 2029 तक लागू करके रहुंगा।
Created On :   3 April 2026 4:43 PM IST












